भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने सलमान खान को बताया मूडी, बोले- 'तेरे नाम के सेट पर मैं उनसे दूर ही रहता था...'

Ravi Kishan Salman Khan: रवि किशन भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। लेकिन इन दिनों वह फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया और अब एक मार्च को फिल्म भी रिलीज की जाने वाली है। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने फिल्म 'तेरे नाम' से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताया।
दरअसल, फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान को लीड किरदार में देखा गया था। द लल्लन टॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने बताया कि कलाकार स्वभाव से बहुत ही ज्यादा मूडी होते हैं और जब उन्हें यह पता चलता है कि उनके को-एक्टर्स अच्छे मूड में नहीं है तो वह उनसे दूर रहते हैं। ऐसा ही उन्होंने सलमान खान के साथ में किया। फिल्म में सलमान राधे के कैरेक्टर में काफी इंटेंस थे।
रवि किशन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "इसी के कारण मैंने सलमान खान से दूरी बनाई हुई थी और मैं सेट पर उनसे हमेशा दूर रहता था। जिससे कि वह अपने किरदार की गहराई में झांक सके। ऐसा ही कुछ हमारे डायरेक्टर सतीश कौशिक भी चाहते थे और इसका नतीजा यही हुआ कि सलमान खान पूरी तरीके से उसे कैरेक्टर में घुस चुके थे।"
इसी इंटरव्यू में रवि किशन ने आगे यह भी बताया कि "हम पैकअप के बाद में डिनर या फिर कुछ और करने जाते थे तो मिलते थे। तभी हमारी दोस्ती आगे बढ़ी। मैं बांद्रा से ही हूं और वह भी वहीं पर रहते हैं। उनके भाई सोहेल और मैं बचपन से काफी अच्छे दोस्त हैं। सलमान मेरे बारे में बहुत अच्छे से जानते थे लेकिन मैं तब बहुत बड़ा स्टार नहीं था। लेकिन सलमान खान तब तक सुपरस्टार बन गए थे।"


Click it and Unblock the Notifications