'महिला ने रात में बुलाया और...' रवि किशन ने कास्टिंग काउच पर किया था हैरान करने वाला खुलासा!

रवि किशन एक बड़े अभिनेता हैं और किसी तरह की पहचान की जरूरत नहीं हैँ। इस वक्त उनको लेकर चर्चा हो रही है कि वो भी एक बार कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे। इसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले रवि किशन के अलावा कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिनको कभी ना कभी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है। रवि किशन ने अपने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि एक महिला ने उनको अकेले बुलाया था।
क्या बोले रवि किशन
रवि किशन हाल ही में आप की अदालत में पहुंचे थे और वहां पर ये खुलासा किया। सवाल पूछे जाने पर रवि ने कहा, ''मेरे साथ भी ऐसा हुआ था जो कि इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ होता है। मैं उस रात बचकर निकलने में कामयाब हो गया था। मेरे पिता ने सिखाया था कि काम ईमानदारी से करना चाहिए।''
रवि किशन ने कहा, ''मैं उनका नाम तो नहीं लेना चाहता हूं क्योंकि अब वो एक बड़ी स्टार हैं। उन्होने कॉफी के लिए रात में बुलाया था। मुझे लगा ऐसा तो लोग दिन के समय में करते हैं। मुझे एक इशारा मिला और मैने मना कर दिया।'' रवि किशन का ये बयान अब चर्चा में है।
रवि किशन का शुरुआती सफर
रवि किशन बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे, लेकिन पिता चाहते थे कि वह अफसर बनें। जिस दिन पति को पता चला कि वह रामलीला में सीता मां का किरदार निभाते हैं उसे दिन रवि किशन की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में मां ने उन्हें 500 रुपये देकर घर से भगा दिया था। जिसके बाद एक्टर मुंबई आए और उनका संघर्ष शुरू हो गया, लेकिन काम और रहने की तलाश में उन्हें घर-घर की ठोकरें खानी पड़ी थीं।


Click it and Unblock the Notifications