जब Ravi Kishan को महिला ने कॉफी के लिए किया इनवाइट, हुए कास्टिंग काउच के शिकार, बोले- उसने रात में...

Ravi Kishan Casting Couch: अक्सर काफी सारे सितारे अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। इस लिस्ट में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही मशहूर अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ में भी कास्टिंग काउच हो चुका है। जिनको भोजपुरी का सुपरस्टार कहा जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रवि किशन की।
रवि किशन को भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन एक बार खुद उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था। यह तब की बात है जब वह रजत शर्मा की शुरुआत की अदालत में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने खुलासा किया था कि करियर की शुरुआत में उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।
दरअसल शो के दौरान खुद रजत शर्मा ने रवि किशन से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया। तब अभिनेता ने बताया कि ऐसा मेरे साथ में हुआ था और ऐसा ही कुछ इंडस्ट्री में भी हुआ करता है। लेकिन अभिनेता ने बताया कि वह इससे बचकर निकलने में कामयाब हो गए थे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उनका सिखाया कि अपना काम इमानदारी से करो। इसीलिए वह शॉर्टकट के साथ ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहते थे।
हालांकि रवि किशन ने इस किस को लेकर पूरी बात भी की और बताया कि वह महिला इंडस्ट्री की एक जानी-मानी महिला है। एक्टर ने बताया कि उस महिला ने उनको एक दिन रात में कॉफ़ी के लिए बुलाया। पहले तो रवि किशन को लगा कि यह लोगों को पसंद होता है। यह सब दिन के समय में ठीक रहता है और इसीलिए अभिनेता काफी संकट में पड़ गए। इसके चलते उन्होंने वहां पर जाने से इनकार कर दिया था।
मालूम हो कि रवि किशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 32 साल पहले की और उनकी पहली फिल्म 'पीतांबर' थी। उनकी पहली फिल्म को साल 1992 में रिलीज किया गया था और बाद में उनका हेरा फेरी से लेकर तनु वेड्स मनु और बुलेट राजा जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वह साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications