एक्टिंग का शौक.. पिता ने की बेल्ट से पिटाई..सलमान के साथ सुपरस्टार ने मचाया गदर !
रवि किशन के जन्मदिन पर पढ़ें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन का आज जन्मदिन है। 17 जुलाई 1971 को जन्में एक्टर आज पूरे 46 साल के हो गए हैं। रवि किशन ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाया है बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है।

ये रवि का टैलेंट ही है जो आज उन्हें बॉलीवुड का हर स्टार जानता है। बता दें कि रवि किशन यूपी के जौनपुर इलाके के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में काफी कठिनाइयों और गरीबी का सामना किया। एक्टर बनने से पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।
#RarePics..सलमान के साथ बाइक पर निकली एक्ट्रेस...ऐसी तस्वीरें देखी नहीं होगी !
आपको बता दें कि रवि का नाम बचपन में रविंद्र नाथ शुक्ला था। एक ओर जहां उन्हें बचपने से ही एक्टिंग का बहुत शौक था तो वहीं उनके पिता को उनका एक्टिंग का शौक बिल्कुल नहीं पसंद था। बस उनकी एक मां ही थी जो उनका एक्टिंग में हमेशा साथ देती थी।
हम आज आपको रवि के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी बहुत सी दिलचस्प बातें बताएंगे जो शायद आपको ना पता हो। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications