100 साल पुरानी डोली में बैठी थी रवीना, शादी के दिन दुल्हनिया बनकर अप्सरा को भी दे रही थी मात

raveena tandon

बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन ऐसी अभिनेत्री है, जिन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सभी को अपना दीवाना बनाया था. आज भी अभिनेत्री को पानी में आग लगाने वाली हॉट अभिनेत्री का दर्जा मिला हुआ है. 'टिप-टिप बरसा पानी' की यह अभिनेत्री अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थी. अभिनेत्री की अगर निजी जिंदगी की बात करें तो उनके कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जो उनकी शादी की तस्वीरें है. बताया जाता है कि रवीना टंडन अपनी शादी में 100 साल पुरानी डोली में बैठी थी.

रवीना टंडन ने फिल्म 'पत्थर के फूल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए रवीना ने कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है और आज भी वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग के हुनर से लोगों का दिल जीत रही है.

अगर उनकी शादी की बात करें तो रवीना ने अपने करियर के पीक पर हजारों फैंस का दिल तोड़कर अनिल थडानी से शादी की थी. दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी.

रवीना और अनिल की शादी 22 फरवरी 2004 में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी. जो बी-टाउन की महंगी और यादगार शादियों में से एक है. जिसमें अभिनेत्री ने 100 साल पुरानी डोली में बैठकर, फेरों के लिए मंडप तक का सफर तय किया था. कहा जाता है कि डोली में कभी मेवाड़ की रानी बैठती थी.

तो वही बात करें अभिनेत्री के ब्राइडल लुक की तो उन्होंने अपनी शादी में अपनी मां का लहंगा पहना था. जिसे दिल्ली के डिजाइनर मानव गंगवानी ने फिर से तैयार किया था. इस लहंगे में रवीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी.

बता दे कि आज के दौर में अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खुश है. अभिनेत्री एक बेटी राशा और बेटे रणबीर वर्धन की मां है.

काम की बात करें तो रवीना को आखिरी बार वेब सीरीज 'अरण्यक' में देखा गया था सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था.

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X