जब अजय देवगन के प्यार में सुध-बुध खो बैठी थी रवीना टंडन, सुसाइड करने की कोशिश पर एक्टर ने लिया आड़े हाथ

Raveena Tandon Ajay Devgan Love Story: कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के बीच काम करते-करते प्यार उमड़ पड़ता है। लेकिन कई बार उनके अफेयर की चर्चा होने लगती है जोकि सिर्फ एक अफवाह होती है। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक के दो ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी अफेयर की चर्चा रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और रवीना टंडन की।
अजय देवगन और रवीना टंडन ने फिल्म दिलवाले में साथ में काम किया था। इस फिल्म को साल 1994 में रिलीज किया गया। कुछ खबरों के अनुसार दोनों कुछ समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और बाद में दोनों के रिश्ते खराब हो गए। बताया जाता है कि अजय देवगन की नजदीकियां करिश्मा कपूर से बढ़ने लगी और इसी के चलते उन्होंने रवीना टंडन को धोखा दे दिया।
कहा तो यह भी जाता है कि रवीना टंडन को यह धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ और वह पूरी तरह टूट गई। यहां तक कि वह आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। यहां तक कि रवीना टंडन ने अजय देवगन पर सीधे हमला बोल दिया था और उन पर कई तरीके के आरोप लगाए। रवीना ने यह भी कहा कि अजय ने उनके लिए लव लेटर लिखे। खान की एक्टर ने रवीना के सभी दावों को झूठा ठहरा दिया।
ब्रेकअप होने के बाद अजय देवगन ने कहा कि रवीना सिर्फ पब्लिसिटी बटोरना चाहती है। यहां तक कि एक्टर ने एक्ट्रेस को साइकैटरिस्ट के पास जाने तक को कह दिया था। अजय ने बताया कि हमारे परिवार एक दूसरे को सालों से जानते हैं। वह हमारे घर आई थी क्योंकि मेरी बहन नीलम उसकी दोस्त थी। उनके गलत व्यवहार पर हम उन्हें घर से बाहर तो नहीं निकाल सकते। मैंने कभी भी उनके क्लोज रहना पसंद नहीं किया। आप उनसे पूछ सकते हैं कि मैं उनको कभी सामने से कॉल किया है? वो ये सब करके सिर्फ पब्लिसिटी लेना चाहती हैं और उनका सुसाइड अटेम्प्ट भी पब्लिसिटी के लिए था।


Click it and Unblock the Notifications