ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रवीना टंडन ने की थी खूब मस्ती, तस्वीर देख पहचान पाना मुश्किल

Raveena Tandon

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार है. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों रवीना टंडन की एक थ्रोबैक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें उनका ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ में उनका बेहतरीन कनेक्शन नजर आ रहा है.

तस्वीर में नजर आ रही है रवीना टंडन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवीना टंडन ने कुछ वक्त पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया था. यह तस्वीर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की नजर आई. अगर आप वायरल तस्वीर पर नजर डालते हैं तो देखने को मिलेगा की तस्वीर में बीचो-बीच सफेद कोर्ट में ऋषि कपूर ही खड़े हुए नजर आ रहे हैं और उनके बगल में नीतू सिंह भी हैं. ऋषि कपूर के आगे एक बहुत ही प्यारी बच्ची खड़ी हुई है जो कि रवीना टंडन है. तस्वीर में बाई तरफ देखा जाए तो सांभा नजर आ रहे हैं यानी कि मैक मोहन भी उनके शादी में शामिल हुए. यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

रवीना टंडन ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

रवीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया था कि वह अपने चिंटू अंकल यानी कि ऋषि कपूर को याद करती हुई लिखती है कि "आज एक अनमोल रतन मिल चुका है. काफी लंबे समय के बाद मिला लेकिन इसकी खास अहमियत मानी जाती है. धन्यवाद जूही बब्बर इस तस्वीर को ढूंढने के लिए. चिंटू अंकल भी इस तस्वीर के लिए बार-बार मुझसे पूछा करते थे कि अपनी बायोग्राफी में इस्तेमाल करने के लिए मुझसे इसकी ओरिजिनल तस्वीर भी खो गई थी. जो कि आज जाकर मिल गई है. चिंटू अंकल के सामने बच्ची खड़ी हुई नजर आ रही है वह मैं ही हूं. काश मुझे यह थोड़ी सी जल्दी मिल जाती तो इसे चिंटू अंकल देख कर बहुत ही खुश हो जाते. मेरे लिए यह किसी खजाने से कम नहीं है."

ऋषि कपूर ढूंढ रहे थे अपनी शादी की तस्वीर

रवीना टंडन की यह खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर खूब तेजी से वायरल हुई. जिसके बाद में उन्होंने एक बेहद ही प्यारा नोट भी लिखा और इसे पढ़कर साफ साफ समझ में आ रहा है कि रवीना और ऋषि कपूर एक बहुत ही प्यारा रिश्ता साझा किया करते थे. दरअसल आपको बता दें कि रवीना टंडन ने इस बात का भी खुलासा किया कि ऋषि कपूर इस तस्वीर को अपनी बायोग्राफी खुल्लम-खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड के लिए भी ढूंढ रहे थे.

2020 में हुआ ऋषि कपूर का निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे और उनकी अप्रैल 2020 में मृत्यु हो गई थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि नीतू कपूर से उन्होंने शादी रचाई और बाद में दो बच्चों के पिता भी बने. उनके बेटे रणबीर कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं और काफी हिट फिल्मों में भी उन्होंने काम किया हुआ है.

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X