बेटे रणबीर को अक्षय कुमार की तरह बनाकर ही मानी रवीना टंडन, किलर लुक देख लोग बोले- असली खिलाड़ी

रवीना टंडन बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और उन्हें मस्त-मस्त गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। लेकिन इन दोनों रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह खूबसूरती में अपनी मां से बिल्कुल भी काम नहीं है। लेकिन अब रवीना टंडन के बेटे के लुक्स खूब वायरल हो रहे हैं।
राशा थडानी रहती है सोशल मीडिया पर एक्टिव
यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि रवीना टंडन का एक बेटा भी है। जिनका नाम रणबीर थडानी है। बता दे कि राशा थडानी को तो ज्यादातर लोग जान चुके हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। लेकिन आज हम आपको रवीना टंडन के बेटे रणबीर के बारे में बताने वाले हैं।
लाइमलाइट से दूर रहते हैं रवीना टंडन के बेटे
रवीना टंडन के बेटे रणबीर थडानी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि कुछ समय पहले राशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मां के साथ में कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में उनके भाई रणबीर की भी झलक देखने को मिल गई थी। दरअसल जब रवीना टंडन को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2022 मिला तो राशा ने कुछ तस्वीरों को साझा किया था।
रवीना टंडन के बेटे रणबीर की तस्वीर
इन तस्वीरों में राशा के साथ में रवीना टंडन नजर आ रही थी और एक्ट्रेस के हाथ में एक अवार्ड की ट्रॉफी भी थी। इसी तस्वीर के साथ रणबीर की भी तस्वीर नजर आई और आपको बता दें कि इस पोस्ट को अब राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है।
तस्वीरों को देख फैन्स रहे रिएक्शन
राशा थडानी तो कई बार कैमरे के सामने नज़र आ चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि रवीना टंडन के बेटे रणबीर को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। किसी को भी यह यकीन नहीं हो पा रहा है कि रवीना टंडन का बेटा इतना बड़ा हो चुका है। कुछ लोग तो तस्वीरो पर टिप्पणी करते हुए भी देखे गए। एक यूजर लिखता है कि "ये कब हुआ? मुझे तो लगा था कि रवीना की बस एक बेटी ही है"। एक अन्य यूजर लिखता है कि "दूसरा अक्षय कुमार लग रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications












