हीरो को किस करते ही रवीना टंडन को आई इतनी ज्यादा घिन्न, सीन करने के तुरंत बाद की खूब उल्टियां

Raveena Tandon: हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। वह अक्सर ही कोई ना कोई खुलासे भी करती रहती हैं जिसके चलते वह विवादों में आ जाती है। हाल ही में 90 के दशक की सफल एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने को-स्टार के साथ किसिंग सीन को लेकर बात की और बताया कि एक वक्त पर उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी।
रवीना ने खुलासा करते हुए बताया कि,- एक वक्त पर अपने करियर के दौरान जब नो-किसिंग पॉलिसी अपनाई थी तब मैं अपनी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं करती थी। फिर एक वक्त ऐसा आया जब एक एक्टर ने मेरे होठो पर हल्के से खुद के होठ रखा जिसके चलते मैं काफी परेशान और असहज हो गई। इसी वजह से उस वक्त मुझे उल्टी हो गई थी।
इसी के साथ रवीना टंडन ने ये भी साफ कर दिया कि वह अपनी फिल्मों में कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करती थी जिसके चलते वह असहज मसहूस करें और फिर उनको दिक्कत हो। और जब रवीना ने किसिंग सीन को लेकर उनकी बेटी के बारें में पूछा गया तो रवीना ने अपनी बेटी को लेकर भी बात की और कहा कि, यह निर्भर करता है, अगर वह सहज है तो करें और अगर वह करना चाहती है तो वह उस तरीके से करें।
बैसे इससे पहले भी कई बार रवीना ऐसी चीजों के बारें में बात कर चुकी है। कुछ वक्त पहले एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने इस बारे में खुलकर बात की थी और कहा था, -मैं अपनी फिल्मों में स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनना चाहती थी और मैंने किसिंग सीन नहीं किए। तो मेरे पास अपना फंडा था। मैं एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थी, जिसके कुछ बलात्कार के दृश्य किए थे परंतु मेरे कपड़े पूरी तरीके से सही थे, कपड़ो को मैंने फड़ने से मना कर दिया था।
'मस्त मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर रवीना टंडन की खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन को आखिरी बाक बन फ्राइडे नाइट में देखा गया था। इसी के साथ वह आज कल साउथ के प्रोजेक्ट्स में भी काफी व्यस्त हैं और जल्द ही एक्ट्रेस सालो बाद अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
