रेखा को लेकर ये क्या बोल गई रवीना टंडन- 'अक्षय तो दूर भागते थे लेकिन वो...'

रवीना टंडन 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ में शादीशुदा रचाई। लेकिन एक दौर हुआ करता था जब अक्षय कुमार के साथ में उनके इश्क के चर्चे हुआ करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने साल 1995 में अक्षय कुमार को डेट करना शुरू किया और सार्वजनिक तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया। एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ खुशहाल जीवन का सपना देख रही थी और दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन रेखा के साथ अफेयर की खबरों ने सब कुछ बर्बाद करके रख दिया।
रवीना टंडन ने बताया अक्षय, रेखा से दूर भागते थे
जिस वक्त रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक दूसरे को डेट किया करते थे उसे समय खिलाड़ी कुमार का नाम रेखा के साथ में जुड़ने लगा। इतना ही नहीं बताया जाता है की रेखा के साथ में अक्षय के अफेयर की वजह से उनका रवीना से रिश्ता टूटने लगा। लेकिन जब रवीना से उनके रिश्ते पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कुछ भी होने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अक्षय तो रेखा से दूर भागते हैं।
जब रवीना ने रेखा को लेकर दी थी सफाई
दरअसल आपको बता दें कि रवीना टंडन ने काफी साल पहले 'रेडिट' को एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर को लेकर रिएक्ट भी किया था। उन्होंने इस पर कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अक्षय को कभी भी रेखा से कोई लेना-देना था। बल्कि वह तो उनसे दूर भागते थे। वह तो रेखा को सिर्फ फिल्म के कारण बर्दाश्त किया करते थे। एक वक्त ऐसा आया जब रेखा, अक्षय के लिए अपने घर से लंच लेकर आई थी। लेकिन मैंने बीच में दखल दिया और मुझे ऐसा लगा कि अब चीज हद से ज्यादा बढ़ने लगी है।"
3 साल में ही हो गया था रवीना और अक्षय का ब्रेकअप
खबरों के अनुसार रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ब्रेकअप साल 1998 में हो गया था। दोनों साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। कई सारी फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया। लेकिन रवीना और अक्षय के ब्रेकअप का कारण रेखा को बताया जाता है। हालांकि इसकी कोई दूसरी वजह थी।


Click it and Unblock the Notifications