'टिप टिप बरसा' गाने पर भीगे बदन डांस करने से पहले रवीना ने कहा था, 'साड़ी नहीं उतारूंगी, किस नहीं...!

Raveena Tandon in Tip Tip Barsa Pani: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे शानदार गाने हुए हैं जिसमें हीरोइनों ने बारिश में भीगते हुए, तो कहीं भीगी साड़ी में डांस किया है। इन्हीं गानों में से सबसे पॉपुलर गानों में से एक था 'मोहरा' फिल्म का 'टिप टिप बरसा'।
ये थी शर्ते'
क्या आप जानते हैं कि 'टिप टिप बरसा' गाने को जब फिल्माया जा रहा था तो इसके लिए रवीना टंडन ने अपने कुछ शर्ते रखी थीं। जी हां, रवीना टंडन ने बहुत साफ-साफ कह दिया था कि ये गाना वह बेशक करेंगी लेकिन गाने में किसी भी तरह का किसिंग सीन नहीं करेंगी और ना ही गाने के दौरान अपनी साड़ी उतारेगीं।
शुरू में रवीना नहीं थी तैयार
हाल ही में रवीना टंडन ने शब्बीर बॉक्सवाला की मोहरा फिल्म के गाने 'टिप टिप बरसा' को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले इस गाने को करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता थी कि गाना कितना कामुक होगा। लेकिन निर्माताओं ने बाद में इस गाने को लेकर जो संतुलन बनाया उससे वे खुश थीं।
ढके बदन भी दिख सकते हैं कामुक
रवीना टंडन के एक इंटरव्यू के दौरान जब इस गाने को लेकर बात हो रही थी तो इस बारे में रवीना का कहना था, गाना कामुक था और हर एक्टर की अपनी एक सीमा होती है। उन्होंने कहा, अगर आपको कामुक दिखना है तो आप पूरे ढके हुए बदन या पूरे कपड़ों में भी कामुक दिख सकते हैं। आप अपने चेहरे और आंखों से भी एक्सप्रेशंस के जरिए कामुक दिख सकते हैं।
ना तो साड़ी उतरेगी, ना ही किस होगा
टिप टिप बरसा पानी के बारे में रवीना टंडन ने कहा, मैं इस बात को लेकर बेहद स्पष्ट थी कि गाने में ना तो साड़ी उतरेगी, ना ही किसी तरह का चुंबन होगा। बेशक फिल्म का गाना कामुक था लेकिन उस पर बहुत सारे टिक के बजाय क्रॉस के निकट निशान थे। अंत में ये गाना फिल्माया गया तो उसकी कामुकता बेहद संतुलित थी।
पिता को गाना पसंद ना आने पर चिंतित थीं रवीना
इस गाने के बारे में शब्बीर बॉक्सवाला ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था, रवीना टंडन बहुत अच्छी तरह से जानती थी कि यह एक अच्छा प्रोजेक्ट है लेकिन वे इस गाने को लेकर बेहद आशंकित थी। रवीना को इस बात की चिंता थी कि उनके पिता को ये गाना पसंद नहीं आएगा। ऐसे में फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने उन्हें सलाह दी थी कि अपने पिता को यह फिल्म ना दिखाएं। फिर अंत में रवीना इसके लिए मान गई थीं।
मोहरा फिल्म में थे ये कलाकार
आपको बता दें, मोहरा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह भी थे। टिप टिप बरसा गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। टिप टिप बरसा गाना उस साल बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications