..................... Raveena Tandon Revealed Tip Tip Barsa Paani Song Shoot Was Very Difficult for Her - Hindi Filmibeat

पीरियड्स में शूट किया गाना, एक्ट्रेस को हुआ 102 डिग्री बुखार, fir भी नहीं रोकी शूटिंग

Raveena Tandon

Raveena Tandon: रवीना टंडन 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। उनका गाना 'टिप टिप बरसा पानी' काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस गाने में पीली साड़ी पहनकर अक्षय कुमार के साथ में उन्होंने बारिश में जमकर डांस किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवीना टंडन साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' में नजर आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन इश्क लड़ाते हुए देखे गए थे।हालांकि 'टिप टिप बरसा पानी' गाने के दौरान रवीना टंडन का हर कोई दीवाना हो गया था और उनके परफेक्ट दिखने वाले इस गाने में उनका काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

रवीना टंडन ने इस बात को लेकर खुद कई बार खुलासा किया है। एक बार उन्होंने बताया था कि इस गाने के चलते वह कई दिनों तक बीमार पड़ी रही थी। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था कि "यह गाना हम लोगों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट किया और गाने में मैं नंगे पैर डांस करती हुई नजर आई।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "वहां पर नंगे पैर डांस करने की वजह से मेरे पैरों में कीलें लग गई थी। तब मैं पीरियड्स में भी थी और मुझे काफी दर्द भी हो रहा था। बारिश में मुझे गाना शूट करना पड़ा और बार-बार ठंडे पानी में भीगने के चलते मुझे 102 डिग्री बुखार हो गया। फिर भी मैंने पूरी शूटिंग की और अपना काम पूरा किया।"

रवीना टंडन ने बताया कि "शूटिंग के वक्त पैरों में कील लग गई थी और इसके चलते मुझे टिटनेस के इंजेक्शन लेने पड़े। मैं दो दिन तक बेड रेस्ट पर थी।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार फिर से रवीना टंडन को अक्षय कुमार के साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। दोनों साथ में 'वेलकम टू जंगल' फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X