..................... Raveena Tandon replacement after actress death in Tip Tip Barsa Pani this was first akshay kumar actress - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस की मौत के कारण रवीना टंडन को करना पड़ा अक्षय कुमार के साथ टिप टिप बरसा पानी में रोमांस, नहीं तो..

raveena tandon

रवीना टंडन की फिल्म 'मोहरा' का 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी लोगों की जुबान पर छाया हुआ है. पीली साड़ी में भीगते हुए रवीना टंडन ने जिस तरीके से पानी में आग लगाई थी उसे भला कौन भूल सकता था. रवीना टंडन ने पीली साड़ी पहनकर अक्षय कुमार के साथ सिजलिंग डांस किया था. लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि मोहरा फिल्म के लिए रवीना टंडन नहीं बल्कि दिव्या भारती पहली पसंद थी. मगर एक घटना ने यह फिल्म रवीना टंडन को दिला दी.

जाने कैसे मिली रवीना टंडन को 'मोहरा' फिल्म

फिल्म 'मोहरा' में अक्षय कुमार के ऑपोजिट दिव्या भारती को कास्ट किया गया था. बताया जाता है कि फिल्म साइन करने के बाद दिव्या भारती ने 5 दिनों तक शूटिंग भी की थी लेकिन अचानक ही दिव्या भारती की मौत हो गई. जिसके बाद रवीना टंडन को इस फिल्म के लिए साइन किया गया. सोचिए अगर दिव्या भारती जिंदा होती तो वह 'टिप टिप बरसा पानी' में येलो साड़ी पहन कर डांस करते हुए नजर आती.

आइटम नंबर के लिए तैयार नहीं थी रवीना टंडन

दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म में काम करने के लिए रवीना टंडन को अप्रोच किया गया था, लेकिन रवीना टंडन 'टिप टिप बरसा पानी' गाने के लिए तैयार नहीं थी. एक इंटरव्यू के दौरान मोहरा प्रोडक्शन के डिजाइनर और स्क्रीनप्ले राइटर शब्बीर बॉक्स वाला ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे.

रवीना टंडन को सता रहा था डर

शबीर बॉक्सवाला ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि रवीना ने राजीव से मुलाकात की थी, वह जानती थी कि यह एक अच्छा प्रोजेक्ट है, लेकिन फिल्म के गाने में एक ऐसा सीन था जिसको लेकर वह काफी असमंजस में थी. रवीना टंडन का कहना था कि उनके पिता को यह सब पसंद नहीं आएगा. जिस पर राजीव ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि तुम यह फिल्म अपने पिता को मत दिखाना, जिसके बाद रवीना टंडन इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गई थी. 1994 में रिलीज हुई राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहरा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X