स्क्रिप्ट सुन रवीना टंडन के छूट गए थे पसीने, फिल्म की रिजेक्ट तो करिश्मा कपूर की चमक गई किस्मत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो अभिनेत्रियां ऐसी भी है जिनके बीच में विवाद होना कोई नई बात नहीं है. बता दे कि 90 के दशक की एक्ट्रेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच में कई बार विवाद हो चुका है जो कि चर्चा में रह चुका है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 1991 में खुद रवीना टंडन ने एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद में करिश्मा कपूर उसे फिल्म को करने के बाद हीरोइन नंबर वन बन गई थी.
रवीना टंडन ने फिल्म की रिजेक्ट तो करिश्मा कपूर की चमकी किस्मत
रवीना टंडन ने फिल्मी इंडस्ट्री में मोहर और दूल्हे राजा के साथ-साथ बड़े मियां छोटे मियां जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. अपनी अदाकारी से एक्ट्रेस ने हर तरफ झंडे गाढ़ दिए थे. लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि करिश्मा कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस बनने के पीछे रवीना टंडन है. दरअसल साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम कैदी में करिश्मा कपूर के काम को काफी ज्यादा पसंद किया गया. लेकिन यह फिल्म पहले रवीना टंडन को ऑफर हुई थी.
करिश्मा कपूर की सफलता में है रवीना टंडन का हाथ
रवीना टंडन ने कई सारी ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया जिसकी रिलीज के बाद में काफी अच्छा खासा बिजनेस हुआ. उन्हें में से एक फिल्म 1991 में रिलीज हुई प्रेम कैदी भी थी. इस फिल्म को सबसे पहले रवीना टंडन को ही ऑफर किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था और बाद में इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने काम किया. इसीलिए कहीं ना कहीं रवीना टंडन का करिश्मा कपूर के सफल करियर में हाथ है. इस बात का खुलासा खुद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.
स्क्रिप्ट सुन रवीना टंडन के छूट गए थे पसीने
एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि "मैने प्रेम कैदी फिल्म वेंकटेश के साथ में करने से इनकार कर दिया. इस फिल्म में एक सीन था जहां पर मेरी चैन खुल जाती है और सीन सुनकर मैं हैरान हो गई थी. सच कहूं तो मेरे पसीने छूट गए थे कि मैं इस रोल को कैसे निभा पाऊंगी. जिस वजह से मैं इस फिल्म को ठुकरा दिया और बाद में यह फिल्म सुपरहिट हुई."
रवीना टंडन को चैलेंजिंग काम करना है पसंद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवीना टंडन ने कहा था कि उन्हें सिर्फ चैलेंजिंग काम करना अच्छा लगता है और पहले के मुकाबले अब वह सिर्फ डांस रोमांस वाली फिल्में न करके कुछ सामाजिक विषयों से जुड़ी हुई फिल्मों में काम करना चाह रही है. आखरी बार उन्हें फिल्म केजीएफ 2 में देखा गया था.


Click it and Unblock the Notifications