जब रवीना टंडन ने करिश्मा कपूर संग पोज़ देने से किया था मना, बोलीं- इससे अच्छा मैं झाडू के साथ...

Raveena Tandon

Karisma Kapoor Raveena Tandon Cat Fight: फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना काफी मुश्किल है और अगर कोई भी सितारा पहचान बना लेता है तो उसे बरकरार रखना उसे भी कहीं ज्यादा मुश्किल बताया जाता है। अक्सर फिल्मी दुनिया में एक्ट्रेसेस के बीच में कैट फाइट भी देखने को मिल जाती है। ऐसा ही कुछ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच में हुआ।

दरअसल, जब रवीना टंडन और करिश्मा कपूर साथ में फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में काम कर रही थी तो दोनों के बीच में काफी झगड़ा हुआ करते थे। यहां तक कि दोनों के बीच में बातचीत भी बंद हो गई थी। खबरों के अनुसार रवीना टंडन उस वक्त अजय देवगन को डेट कर रही थी। हालांकि बताया गया कि कुछ वक्त के बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में अजय देवगन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे होने लग गए थे। खबरों के अनुसार इसी के चलते रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच में अनबन काफी ज्यादा बढ़ गई थी। रवीना टंडन ने साल 1997 में रेडिफ के साथ बातचीत के दौरान करिश्मा कपूर का नाम लिए बिना कहा था कि एक्ट्रेस ने उन्हें चार फिल्मों से निकलवाया क्योंकि प्रोड्यूसर और हीरो उनके काफी करीब थे।

रवीना टंडन से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने एक पार्टी में करिश्मा कपूर के साथ में तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया था। जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि करिश्मा के साथ तस्वीर खिंचवाकर वह सुपरस्टार नहीं बन जाएंगी। रवीना टंडन ने इस पर आगे कहा कि "अगर जरूरत पड़ती तो मैं झाड़ू के साथ पोज़ दे देती और करिश्मा कपूर मेरी बेस्ट फ्रेंड नहीं है।"

करिश्मा और रवीना के बीच में 'आतिश' फिल्म के दौरान भी लड़ाई हुई थी। फराह खान ने बताया था कि यह सबसे खतरनाक लड़ाई थी। फराह ने करण जौहर के शो के दौरान खुलासा किया था कि करिश्मा और रवीना एक दूसरे के विग नोच कर एक दूसरे को करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच में सब कुछ ठीक हो गया था। हालांकि फिर भी वह दोनों कुछ खास अच्छे दोस्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X