Raveena Tandon नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बोलीं- मेरे पिता...

Raveena Tandon On Her Career: रवीना टंडन बॉलीवुड इंडस्ट्री की 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। इतना ही नहीं काफी बेहतरीन फिल्में देने के बाद आज वह इस मुकाम तक पहुंची है। लेकिन अब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और हर दिल पर राज कर रही हैं।
लेकिन अब इसी बीच रवीना टंडन का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह बताती हुई देखी जा सकती है कि वह एक्टिंग इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थी। वायरल वीडियो में रवीना टंडन ने बात करते हुए कहा कि "मैं नहीं चाहती थी कि मेरे पिता मुझे फिल्मों में लॉन्च करें।"
रवीना टंडन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "क्योंकि ऐसा हो जाता है कि आजकल तो सबका पसंदीदा शब्द नेपोटिज्म हो गया है। लेकिन लोगों को यह नहीं पता है की कितनी मेहनत हम सब पर्दे के पीछे करते हैं। लेकिन मैं फिर भी सोचती हूं कि पब्लिक ही राजा है। पब्लिक अगर नहीं चाहेगी तो आप किसी के भी बेटे या बेटी हो, आपको दोबारा कभी भी मौका नहीं मिलेगा।"
अब रवीना टंडन की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और आपको बता दें कि काफी सारे लोग उनकी इस बात से सहमत भी है। हालांकि काफी सारे लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं की एक्ट्रेस को यह नहीं पता कि एक आउटसाइडर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अंत में टैलेंट ही सरवाइव कर पाता है।


Click it and Unblock the Notifications