'गोविंदा के लायक फ़िल्में नहीं...', जब Raveena Tandon ने Govinda की एक्टिंग को लेकर की थी तारीफ

Raveena Tandon On Govinda

Raveena Tandon On Govinda: रवीना टंडन 90 के दशक की एक टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि अभी भी वह फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर इवेंट्स में नजर आ जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में भी दी हैं। लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा गोविंदा के साथ में पसंद की जाती थी।

अब इसी बीच रवीना टंडन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वह गोविंदा को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन ने कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि उस टाइप की फिल्में जहां ची-ची का टैलेंट अच्छे से इस्तेमाल हो सकता है वैसी फिल्में अब नहीं बन रही है।"

रवीना टंडन ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता कि ची-ची जैसा एक्टर इस इंडस्ट्री में पैदा भी हुआ है। जो आपको हंसा कर एक ही सीन में रुला दे। मैंने आज तक अपनी जिंदगी में कोई ऐसा एक्टर नहीं देखा, जो ऐसा कर सकता है। वो कॉमेडी करते-करते कैसे इमोशनल सीन में घुस जाते हैं, मैं तो बस वह जब फोन कर रहे होते थे तो उन्हें देखती रहती थी।"

एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने जितनी भी अपनी फिल्मों में कॉमिक टाइमिंग की है वह गोविंदा से ही सीखी है। तो इसलिए किसी की भी तुलना उनसे नहीं की जा सकती है।" अब लगातार रवीना टंडन का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

वायरल हो रही है इस रवीना टंडन के वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इसीलिए उनको हीरो नंबर 1 कहा जाता है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि गोविंदा की फिल्मों के सॉन्ग हमेशा बेस्ट रहते हैं। अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि जैसे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर वैसे ही बॉलीवुड में गोविंदा मास्टर।

More from Filmibeat

Read more about: raveena tandon govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X