एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार की ये हरकत बर्दाश्त नहीं कर पाई रवीना टंडन, बोलीं- वो मुझसे चाहते थे कि मैं हर बार.

Akshay Kumar Raveena Tandon Relation: रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे हर तरफ खूब हुए थे और दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा के बाद में दोनों के अफेयर के चर्चे खूब होने लगे थे और बात तो शादी तक भी पहुंच गई थी। लेकिन बताया जाता है कि इसी बीच अक्षय कुमार भी शिल्पा शेट्टी को डेट करने लगे और रवीना टंडन का दिल तोड़ दिया।
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को लेकर बात की थी और कहा था कि एक्टर ने उन्हें धोखा दिया है। रवीना टंडन ने इस पर कहा था कि हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। इस दौरान हम दोनों अमेरिका और कनाडा में कुछ शोज के लिए गए थे और तब एक दूसरे के साथ हमने वक्त बिताया।
रवीना टंडन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे लिए वफादारी बहुत ज्यादा जरूरी है और शायद उनके लिए यह इतनी मायने नहीं रखती थी। वह मुझे उम्मीद लगाए बैठे थे कि मैं हर बार उनको माफ कर दूं और वापस आ जाऊं। जब तक यह आखिरी नहीं हुआ मैंने तीन साल तक ऐसा ही किया।"
हालांकि आपको बता दें कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़े। अब जल्दी ही एक बार फिर से वेलकम टू द जंगल फिल्म में उन्हें देखा जाने वाला है। इस फिल्म को 20 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा और दर्शकों को पर्दे पर एक बार फिर से रवीना के साथ अक्षय की जोड़ी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications


