'टिप टिप बरसा पानी' गाने को नहीं शूट करना चाहती थीं रवीना टंडन, जानें क्या था एक्ट्रेस का डर

एक्ट्रेस रवीना टंडन को 1990 के दशक में बॉलीवुड की 'मस्त मस्त' गर्ल कहलाती थीं. उन्हें ये टाइटल खास तौर पर 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने के बाद दिया गया था. इसके साथ ही उन्होंने ''मोहरा'' फिल्म का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' किया था जिसकी तारीफ करते लोग आज भी नहीं थकते हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि रवीना टंडन असल में इस हिट गाने को नहीं करना चाहती थीं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'मोहरा' के प्रोडक्शन डिजाइनर और को-स्क्रीनप्ले लेखर शब्बीर बॉक्सवाला ने यह बड़ा खुलासा किया है कि इस गाने के लिए पहले एक्ट्रेस तैयार नहीं थीं।एक इंटरव्यू में शब्बीर ने कहा, 'रवीना को शुरू में इस गाने को करने में दिलचस्पी नहीं थी क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनके पिता को ये पसंद नहीं आएगा। लेकिन बाद में वो इसे करने के लिए फिल्म के निर्देशक के कहने पर तैयार हो गई थीं।' दरअसल, ''मोहरा'' फिल्म के लिए पहली पसंद दिव्या भारती थीं। ऐसे में मेकर्स ने रवीना टंडन को कैसे फिल्म में लिया।

Raveena Tandon

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'रवीना फिल्म के डायरेक्टर राजीव से मिल चुकी थीं। उन्हें पता था कि ये एक अच्छा प्रोजेक्ट है लेकिन वो डर रही थीं क्योंकि फिल्म में 'टिप टिप बरसा पानी' गाना भी था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता को ये गाना नहीं पसंद आएगा। इस पर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा- फिल्म अपने पापा को मत दिखाना।' आखिरकार वो फिल्म करने के लिए तैयार हो गई थी।

आपको बता दें कि दिव्या भारती ने फिल्म साइन कर लिया था और उन्होंने फिल्म की लगभग की शूटिंग शुरू भी कर दी थी लेकिन उनकी मृत्यु हो गई और फिल्म में रवीना टंडन को लिया गया। रवीना टंडन ने गाने के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी ऐसे गाने नहीं करना चाहती थीं। लेकिन फिल्म की कोरियोग्राफी इतनी शानदार थी कि इरॉटिक होते हुए भी यह गाना अश्लील नहीं था इसलिए वो इसे करने के लिए तैयार हो गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X