'घर तोड़ने वाली औरत..' सहेली के पति से अफेयर, तलाक और शादी, रवीना टंडन को जमकर पड़ीं थीं गालियां!

Raveena Tandon Marriage: रवीना टंडन आज भले ही काफी कम फिल्मों का हिस्सा रहती हैं लेकिन एक वक्त था जब उनकी एक झलक के लिए लोग दीवाने रहते थे। हालांकि उनके साथ एक विवाद भी हुआ था शादी के बाद लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थीं।

Raveena Tandon

जी हां, रवीना टंडन के पति अनिल थडानी पहले उनकी सहेली के पति हुआ करते थे और उनका नाम नताशा सिप्पी था। कहा जाता है कि रवीना टंडन से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दिया था और रवीना टंडन से शादी कर ली थी। उस वक्त रवीना को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Also Read
Cannes 2026: आराध्या बच्चन ने चुराया शो, ऐश्वर्या राय के साथ रेड गाउन में दिखते ही जाम हुआ इंटरनेट
Cannes 2026: आराध्या बच्चन ने चुराया शो, ऐश्वर्या राय के साथ रेड गाउन में दिखते ही जाम हुआ इंटरनेट

2004 में की शादी

कहा जाता है कि नताशा और अनिल थडानी की लाइफ सही चल रही थी। साल 2004 में रवीना टंडन ने फिल्मों से ब्रेक लिया और अचानक अनिल से शादी करके सभी को चौंका दिया। कहा जाता है कि शादीशुदा होते हुए अनिल का संपर्क रवीना से हो गया था और इसके बाद अनिल ने नताशा को तलाक दिया था।

रवीना टंडन से शादी के बाद अनिल थडानी को तो कुछ नहीं कहा गया लेकिन रवीना टंडन को लोगों ने काफी ट्रोल किया। उनको लोग 'घर तोड़ने वाली औरत' भी कहते थे। सभी का मानना था कि रवीना टंडन ने अपने सहेली के पति से अफेयर करके उनका तलाक करवाया और खुद पत्नी बन गई। बता दें कि वो वक्त सोशल मीडिया का नहीं था लेकिन जो भी रवीना टंडन की इस खबर के बारे में जानता था वो उनको बुरा भला कहता था।

बेहद खुश है परिवार

फिलहाल इस बात को अब 22 साल हो चुके हैं और रवीना टंडन का परिवार काफी खुश हैं। अनिल थडानी से शादी के बाद रवीना टंडन के दो बच्चे हैं जिनका नाम राशा थडानी और रणबीरवर्धन है। इसके अलावा रवीना ने दो बच्चों को गोद भी लिया था। उनके नाम पूजा टंडन और छाया टंडन है।

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X