सहेली की सौतन बनी रवीना टंडन, बेस्ट फ्रेंड के पति पर आया दिल और... सहेली से तोड़ लिए सारे रिश्ते

रवीना टंडन अपने वक्त की जानी-मानी हसीनों में से एक मानी जाती थी. आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती और अदाकारी भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया करती थी. इतना ही नहीं रवीना टंडन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ शादी तो की लेकिन वह एक्ट्रेस की दोस्त के पति हुआ करते थे.
अनिल और रवीना टंडन की शादी को पूरे हो चुके हैं 19 साल
दरअसल आपको बता दें कि रवीना टंडन और अनिल की शादी को 19 साल पूरे हो चुके हैं. इतना ही नहीं दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा बेहतरीन है. अनिल ने रवीना टंडन को उन्हीं के जन्मदिन पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि रवीना टंडन को एक शादीशुदा आदमी से प्यार हो गया था. इसी के साथ अनिल पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने नताशा से शादी की थी. जोकि रवीना टंडन की काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी.
अपनी ही दोस्त के पति के प्यार में गिर गई थी रवीना टंडन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवीना टंडन और अनिल ने 2004 में शादी की थी. लेकिन अनिल पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने पहले नताशा से शादी की. लेकिन देखते ही देखते रवीना टंडन के प्यार में वह दीवाने हो गए और बाद में रवीना टंडन अपनी ही दोस्त नताशा की सौतन बन गई. इसी के साथ अनिल ने पहले तो नताशा को तलाक दिया और उसके बाद में रवीना टंडन से फरवरी 2004 में उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग तरीके से शादी कर ली.
शादी से पहले रवीना टंडन कर रही थी अक्षय कुमार को डेट
इसी के साथ आपको बता दें कि अनिल और रवीना टंडन के चार बच्चे हैं उनमें से दो बेटियों को एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में गोद ले लिया था. आज वह सभी काफी खुशी-खुशी अपने परिवार में रहते हैं. लेकिन अगर हम रवीना टंडन के अफेयर की बात करें तो आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी अफेयर की चर्चा काफी ज्यादा रही है. शादी से पहले यह भी खबरें थी कि रवीना टंडन, अक्षय कुमार को डेट कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications