ऐश्वर्या राय को लेकर रवीना टंडन ने किया झन्नाटेदार खुलासा, सालों बाद अब खोला राज, कहा- लिखा था...

Raveena Tandon Aishwarya Rai

रवीना टंडन बॉलीवुड की एक दिक्कत अभिनेत्री है और 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि कई बार उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। लेकिन तब उन्होंने चुप रहना सही समझा। हालांकि अब वह मानती है कि वक्त बहुत बदल चुका है और सोशल मीडिया के जरिए आप अपनी बात को बहुत ही बोल्ड तरीके से रख सकते हैं।

रवीना टंडन का यह भी मानना है कि आप उन लोगों को करारा जवाब भी दे सकते हो जो की ऐसी दकियानूसी बातों का समर्थन करते हैं। रवीना टंडन बाकी अन्य एक्ट्रेस के लिए भी खड़ी होती है, जिनको लोग बॉडी शेम करते हैं। इस बात का खुलासा रवीना टंडन ने खुद किया। रवीना टंडन ने मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त के साथ बातचीत की और यहां पर उन्होंने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया।

रवीना टंडन ने इस पर बात करते हुए कहा कि कैसे वह ऐश्वर्या बच्चन के लिए खड़ी हुई, जब वह अपनी बेटी आराध्या के जन्म के बाद प्रेस में बॉडी शेम की जा रही थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि आराध्या के जन्म के बाद में ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर हो गई थी। उन्हें पता था कि वह सबसे अच्छी दिख रही है और इसके बावजूद भी वह फिर से अपनी बॉडी शॉप में आने में जल्दबाजी करना नहीं चाहती थी।

आगे रवीना टंडन से सवाल किया गया कि उन्हें कई साल गायब रहने पर कोई अफसोस है? तब अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ना बिल्कुल भी नहीं क्योंकि वह उस वक्त कैमरा फ्रेंडली होने के दबाव से निपटना नहीं चाह रही थी। वो ऐसा समय था जब हर कोई उनके शरीर को लेकर उनको शर्मिंदा महसूस करने के लिए लगा पड़ा था।

रवीना टंडन ने आगे यह भी बताया कि किस तरीके से बच्चा पैदा होने के बाद ऐश्वर्या को निशाना बनाया गया था। इसी वजह से उन्होंने लोगों की नजरों से दूर रहना सही समझा। जब तक उन्हें सही लगा तब तक उन्होंने बच्चों की देखभाल की और वह डाइट पर जाने या वर्कआउट करने के बारे में नहीं सोच रही थी। रवीना ने ऐश्वर्या के वक्त प्रेस को एक खुला पत्र लिखने और उनका समर्थन करने के अलावा इस बात पर भी जोर देने के लिए कहा था कि जब वह काम पर वापस लौटना चाहती थी तो यह उनका फैसला था।

रवीना टंडन ने महिलाओं को अपने शरीर और करियर के बारे में अपनी पसंद खुद चुनने को लेकर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने इस पर कहा था कि उन्होंने अपने ब्रेक टाइम को आराम करने और अपनी मां बनने की जर्नी को एंजॉय करने का फैसला लिया था। रवीना चार बच्चों की मां है और दो उन्होंने बेटियां गोद ली थी। जबकि उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अनिल थडानी के साथ में शादी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: raveena tandon aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X