अक्षय कुमार से सगाई के बाद शादी के लिए रवीना टंडन ने छोड़ दिया था करियर, यूं मिला धोखा
कुछ लोग प्यार में बहुत ही ज़्यादा अनलकी होते हैं और रवीना टंडन भी एक ऐसी अनलकी शख्स थीं। उनके पुराने इंटरव्यू देखें तो उन्हें प्यार में बहुत धोखे मिले और अंत में जाकर उन्होंने अनिल थडानी से शादी की।
अक्षय कुमार से शादी करने के लिए तो रवीना टंडन ने अपना करियर तक छोड़ दिया था लेकिन जब उन्हें धोखा मिला तो वो बॉलीवुड से दूर हो गईं। रवीना ने दो बेटियां गोद लीं और उन्होंने सारा ध्यान उन्हें पालने पोसने में लगा दिया।

इसके बाद रवीना ने फिल्मों में कुछ सालों बाद वापसी की। अब तो वो अक्षय कुमार के बारे में मज़ाक करती भी दिख जाती हैं। सोनी टीवी के शो सुपर डांसर में जब वो बतौर मेहमान कलाकार पहुंची तो हर किसी की नज़रें उनकी और शिल्पा शेट्टी की ईक्वेशन पर थी।
लेकिन दोनों ही इस बात का मज़ाक उड़ाते दिखीं कि दोनों ने ही ज़िंदगी में कुछ कॉमन गलतियां की हैं। लेकिन एक समय था जब रवीना टंडन को अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी के लिए ही धोखा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications