BdaySpcL - सनी लियोन को छोड़िए..रवीना टंडन लगा चुकी हैं पानी में आग!

अपने जमाने की हॉट एक्ट्रेस में शुमार रवीना टंडन एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थी और हैं।आज रवीना टंडन अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं।

By Shweta

रवीना टंडन अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। कहा जाता है कि 1990s में ममता कुलकर्णी की टक्कर की कोई एक्ट्रेस थी जो बहुत ही सेक्सी हैं। साथ ही रवीना टंडन एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग आज भी है।

[फिल्मों में BLIND का रोल मतलब सुपरहिट..चाहे हो 'काबिल' ऋतिक या अक्षय कुमार]

रवीना टंडन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। रवीना टंडन और अक्षय कुमार का टिप टिप बरसा पानी बॉलीवुड के सबसे हॉट रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें आप इस जमाने की कंगना रनौत भी कह सकते हैं। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो है ही लेकिन साथ ही उनके भी कंट्रोवर्सी की अच्छी खासी लंबी लिस्ट थी और दोनों ही अपने अपने समय की हिरोईन कम हीरो ज्यादा थी।

रवीना टंडन ने करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ की थी। सलमान और उनकी फिल्म पत्थर के फूल को ज्यदा तो पसंद नहीं किया गया लेकिन गाने काफी पॉपुलर हुए।

रवीना टंडन भी अक्सर अपनी फिल्मों और अफेयर की वजह से चर्चाअों में रहती थीं। अजय देवगन के साथ उनकी खबरें बिल्कुल उसी तरह से सुर्खियां बनी थीं जैसे ऋतिक और कंगना की अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था और कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी।

अक्षय कुमार के साथ तो रवीना टंडन की सगाई की खबरें भी आई थी लेकिन कई मीडिया रिर्पोट्स की माने तो अक्षय के फर्ल्टी नेचर के कारण ये रिलेशन नहीं चला। खैर ये सब तो चलता रहता है लेकिन रवीना ने इस सदमे से भी खुद को बाहर निकालने में कामयाब रहीं। वो एक बेहद मजबूत महिला हैं जो हमेशा सही को सही और गलत को गलत बोलती हैं ।

उन्होंने दमन, सत्ता, अक्स, शूल जैसी फिल्में भी की जिसमें ग्लैमर का तडका नहीं था। दमन जैसी सीरियस फिल्मों के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला तो अंदाज अपना अपना जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी वो छा गई।

90s के दशक में रवीना एक शानदार एक्ट्रेस के रूप में उभरी थी जो टिप टिप बरसा पानी, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त में काफी मस्त लगी थीं तो साथ ही कई सीरियस फिल्में भी की थी और गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्में भी।

शायद इस वेराइटी के कारण ही उन्हें लोगों ने हमेशा पसंद किया और आज भी करते हैं। 42 साल की रवीना बेझिझक कहती हैं कि मैं वही फिल्में करूंगी जो मेरे उम्र के हिसाब से सही रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X