मशहूर एक्ट्रेस को हो रहे थे पीरियड्स और डायरेक्टर ने बारिश में शूट कराए ऐसे सीन, अक्षय कुमार भी करते रहे...

Raveena Tandon

Raveena Tandon Akshay Kumar Tip Tip Barsa Pani: साल 1994 में रिलीज हुई 'मोहरा' फिल्म में 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग को आज तक कोई भूला नहीं पाया है। सुपर हॉट लुक से इस गाने में रवीना टंडन ने सभी के होश उड़ा दिए थे। वहीं अक्षय कुमार और रवीना टंडन की कमेस्ट्री ने भी फैंस को आकर्षित किया था। इस सुपरहिट सॉन्ग की शूटिंग को लेकर रवीना टंडन ने अपने इंटरव्यू में बाद में हैरान करने वाले खुलासे किए थे।

एशियन एज को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि, 'प्रोवोकिंग सॉन्ग करने में वो कभी सहज नहीं होती थीं। लेकिन उन्हें लगा ये गाना ठीक होगा और ऐसा हुआ भी। रिलीज़ होने के बाद इस गाने ने लोगों अपना दिवाना बना लिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये बहुत शानदार गाना था, इसकी कोरियोग्राफी भी बिल्कुल उत्तेजित करने वाली नहीं थी'।

आइकॉनिक एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने इस सुपर डुपरहिट गाने के बारे में बात करते हुए बताया था कि इस गाने को 4 दिन में शूट किया गया था। यह कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट हुआ था जहां, पत्थर और कीलें पड़ी थीं और उनको नंगे पैर शूट करना था। इतना ही नहीं रवीना ने बताया कि यह गाना बारिश वाला था तो उन्हें भीगना था। पानी काफी ठंडा था जिस वजह से उन्हें बुखार आ गया था।

रवीना ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात की थी कि इस दौरान उनके पीरियड्स चल रहे थे। हालांकि स्क्रिप्ट और डायरेक्टर की डिमांड पर रवीना टंडन ने सब कुछ भूलकर इसे बेहद परफेक्शन के साथ शूट किया और जिसका नतीजा सभी के सामने है। ये गाना बॉलीवुड के सबसे बेतहरीन गानों में शुमार है जिसे आज की हीरोइनें में खूब रीक्रिएट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X