Shah Rukh-Kajol की लाडली को पीछे छोड़ती हैं रवीना की बेटी, दोस्तों संग पार्टी करते ऐसी तस्वीरें हुई वायरल

Raveena Tandon daughter Rasha photos: रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। आए दिन 48 वर्षीय रवीना टंडन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन इस बार रवीना टंडन नहीं बल्कि उनकी बेहद खूबसूरत और प्यारी बेटी राशा की तस्वीरें छाई हुई हैं।
रवीना टंडन की बेटी राशा दिखने में बिल्कुल अपनी मां की तरह ग्लैमरस हैं। राशा फिलहाल 17 साल की हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन राशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब राशा ने कुछ और तस्वीरों को शेयर किया है जो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राशा ने दरअसल अपनी मां रवीना टंडन नहीं दोस्तों के साथ बोट पर पार्टी की है। उनकी दोस्तों के साथ तस्वीरें देख आप भी बस उन्हें देखते रह जाएंगे। राशा इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमस लग रही हैं।

दोस्तों के साथ मस्ती
राशा इन तस्वीरों में अपनी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। बोट पार्टी में बड़ी संख्या में उनके दोस्त शामिल हुए थे।

किया एन्जॉय
रवीना टंडन की लाडली ने प्राइवेट बोट पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा कि- अ डे ऑन अ बोट...। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सिंपल और क्लासी
राशा इन तस्वीरों में बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वो अपनी दोस्तों के साथ सफेद आउटफिट में नजर आई थीं। राशा वैसे अक्सर अपने पैरेंट्स के साथ नजर आती हैं।

स्टाइलिश
राशा भले ही अभी महज 17 साल की हैं लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। राशा अपनी मां और पिता के साथ भी स्पॉट की जाती हैं।

मां जैसी दिखती हैं राशा
राशा कई तस्वीरों में अपनी मां रवीना टंडन जैसी नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, वो भी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











