ऋषि-नीतू की शादी की तस्वीर में दिख रही ये बच्ची आज है जानी-मानी एक्ट्रेस, Rishi Kapoor पर था क्रश

Raveena Tandon In Rishi Neetu Kapoor Wedding: सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती हुई नजर आ जाती है। जिन्हें कई बार उनके जबरा फैन भी पहचानने में नाकामयाब साबित होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में नजर आ रही ये बच्ची आज के वक्त में इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन चुकी है।
अगर आप अभी भी इस बच्ची को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन है। जिनकी लव लाइफ काफी ज्यादा फिल्मी रही और साथ ही साथ एक बार तो उन्होंने अपनी जान तक देने की कोशिश की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवीना टंडन को अपने करियर में रणबीर कपूर के साथ में एक बार काम करने का मौका मिल चुका है।
रणबीर कपूर, ऋषि कपूर के इकलौते बेटे हैं और तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि रवीना टंडन ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में नजर आ रही हैं। इस वक्त उनकी उम्र काफी छोटी नजर आ रही है। हालांकि एक बार रवीना टंडन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऋषि कपूर उनके क्रश रह चुके हैं। यहां तक कि उनको रणबीर कपूर को देखकर ऋषि कपूर की याद आ जाती है।
इसी के अलावा रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी की भी काफी चर्चा रही है। कुछ खबरों के अनुसार दोनों सगाई कर चुके थे और आखिरी मौके पर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसी के चलते एक्ट्रेस ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि समय के साथ वह संभल गई। इसके बाद उन्होंने अनिल थडानी के साथ में शादी की और अब उनके दो बच्चे हैं। शादी से पहले उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था।


Click it and Unblock the Notifications