रवीना टंडन ने अपने बॉयफ्रैंड अक्षय कुमार को ऐश्वर्या राय के साथ 'पकड़ा'! जब इन खबरों पर भड़क उठी थीं ऐश

Akshay Kumar- Aishwarya Rai affair rumours: साल 1996 की बात है, जब पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक मैगजीन पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर कर दिया था। उस मैगजीन ने एक स्टोरी प्रकाशित की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार के कथित अफेयर को लेकर काफी कुछ लिखा गया था।
मैगजीन ने लिखा कि कैसे रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और उनकी 'खाकी' को-स्टार को एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.. और उस वजह से अक्षय और रवीना अलग हो गए। ऐश ने कॉफ़ी विद करण के पहले सीज़न में भी इसके बारे में बात की थी।
अक्षय कुमार के साथ अफेयर की अफवाहों पर ऐश का रिएक्शन
जब करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से उनके बारे में सुनी या पढ़ी गई सबसे अजीब बातों के बारे में पूछा, तो ऐश ने कहा, "दरअसल, मेरे करियर की शुरुआत में ही। मुझे बहुत गुस्सा आ गया था और मैं उस मैगजीन को अदालत में ले गई थी, क्योंकि उन्होंने अपने आर्टिकल में मेरे नाम की ओर इशारा किया, जबकि पूरी दुनिया जानती है वो कौन थी! लेकिन उन्होंने अपने आर्टिकल में ऐसा दिखाया, जैसे मैं अक्षय कुमार के साथ पकड़ी गई हूं और रवीना ने आकर मुझे डांटा.. जबकि यह बिल्कुल झूठ था। हर कोई जानता था कि वह कौन थी; और वो मैं नहीं थी।"
ऐश के इस बयान के बाद, लोगों में उस बात की उत्सुकता जगी कि अक्षय ने रवीना को जिसके लिए साथ धोखा दिया था, वह कौन थी? हालांकि ऐश्वर्या ने कोई नाम नहीं लिया था.. लेकिन ऐश्वर्या के बयान के बाद, रेखा और रवीना टंडन के बीच कथित झगड़ों की खबरें आईं थी। बता दें, फिल्म "खिलाड़ियों का खिलाड़ी" के शूटिंग के दौरान रेखा और अक्षय के बीच नजदीकियों की काफी खबरें उड़ी थीं।
एक और इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा, रेखा, फिल्म की शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार से काफी नज़दीकी बढ़ाने की कोशिश करती रहीं। लेकिन अक्षय को पता है कि ऐसी सिचुएशन से कैसे बाहर निकलना है। इसलिए मैं उनके बीच में नहीं बोलतीं। हालांकि इस फिल्म के बाद ही अक्षय और रवीना में ब्रेक अप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
