जब Raveena Tandon से अक्षय कुमार संग ब्रेकअप पर किया गया था सवाल, बोलीं- 'हर रिश्ते में...'

रवीना टंडन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी सारी हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक वक्त हुआ करता था जब अक्षय कुमार के साथ में उनका नाम जोड़ा। दोनों ने मोहरा और खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी।
इस वजह से टूटा था रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता
कुछ मीडिया खबरों की माने तो दोनों ने चोरी छुपे सगाई कर ली थी और बाद में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी और रवीना ने अक्षय पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। दोनों के ब्रेकअप का करण रवीना टंडन ने बताया था कि अक्षय कुमार रिलेशनशिप में होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी को डेट करने लगे थे। जिस वजह से इस बात का पता चलते ही उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ दिया। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना से अक्षय के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में सवाल किया गया।
रिलेशनशिप पर रवीना ने की बात
रवीना ने इस बात का जवाब देते हुए इनकार किया और कहा कि मैं यह सब डिस्कशन नहीं करना चाहती हूं। इसके बाद में एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या वह रिश्तो में धोखे से अब भी प्रभावित होती हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि हर रिश्ता प्यार और भरोसे के साथ-साथ ईमानदारी और विश्वास पर टिका रहता है। यह बात हर रिलेशनशिप में लागू होती है।
रवीना टंडन से ब्रेकअप पर किए गए सवाल
रवीना टंडन से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वह अपने पति अनिल थडानी से अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर बात करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह बीते हुए कल को कुरेदने पर भरोसा नहीं करती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिल की पहली शादी टूटने के बाद में रवीना से उन्होंने शादी की और वह उनकी दूसरी पत्नी है। रवीना टंडन दो बच्चों की मां बन चुकी है। उनकी बेटी का नाम राशा है तो बेटे का नाम रणवीर है। जल्दी ही उनकी बेटी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है और वह 18 साल की हैं। अनिल थडानी एक मशहूर बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं।


Click it and Unblock the Notifications