..................... raveena tandon become mother of 2 daughters before wedding she married with businessman anil thadani - Hindi Filmibeat

Raveena Tandon बन गई थी बिन ब्याही मां, शादी से पहले पति के सामने रख दी थी शर्त

Raveena Tandon

Raveena Tandon: बॉलीवुड की अदाकाराओं को अक्सर देखा जाता है कि वह किसी एक्टर से नहीं बल्कि बिजनेसमैन से शादी रचाकर अपना घर बसा लेती हैं। इन अभिनेत्रियों में रवीना टंडन का भी नाम शुमार है। रवीना टंडन कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रही। लेकिन आखिरकार उन्होंने एक बिजनेसमैन अनिल थडानी के साथ में शादी रचा ली। आज हम आपको दोनों से जुड़ी हुई दिलचस्प बातों के बारे में बताने वाले हैं।

रवीना के पति पहले से थे शादीशुदा

दरअसल, जब रवीना टंडन का दिल अनिल पर आया तो वह एक शादीशुदा हुआ करते थे। उन्होंने पहली शादी नताशा सिप्पी के साथ में की थी। खबरों के अनुसार रवीना और अनिल काम करते-करते एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। जिसके चलते अनिल ने अपनी पहली पत्नी नताशा को तलाक दे दिया और तकरीबन रवीना को 6 महीना तक डेट किया। बाद में दोनों ने शादी रचा ली थी।

100 साल पुरानी डोली में हुई रवीना की विदाई

हर लड़की के शादी को लेकर कुछ ना कुछ सपने जरूर होते हैं। कुछ ऐसे ही सपने रवीना टंडन ने भी देखे। उनकी शादी उदयपुर पैलेस में हुई और उस समय रवीना ने लहंगा साड़ी डिजाइनर पहन रखी थी। रवीना टंडन की शादी की खास बात तो यह है कि जिस डोली में उनकी विदाई हुई थी वह तक़रीबन 100 साल पुरानी थी।

21 साल की उम्र में रवीना बन गई थीं मां

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रवीना टंडन शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन चुकी थी। दरअसल उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में दो बेटियों को गोद ले लिया था। यह दो बेटियां रवीना की नहीं बल्कि उनकी कजिन बहन की थी। जिनका निधन हो गया था। एक बेटी का नाम पूजा है और एक बेटी का छाया। जब रवीना टंडन ने उन्हें गोद लिया तो पूजा 11 साल की थी और छाया 8 साल की थी। हालांकि अब रवीना की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

अनिल के सामने शादी से पहले रवीना ने रखी थी शर्त

एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने शादी से पहले अनिल के सामने एक शर्त रख दी थी। रवीना टंडन ने बताया था कि "मैं पैकेज डील के तौर पर आता हूं। अनिल को मुझसे, मेरी दोनों बेटियों से और मेरे कुत्तों के अलावा मेरे परिवार से भी प्यार करना पड़ेगा।"

कौन हैं रवीना के पति अनिल थडानी?

अगर हम रवीना टंडन के पति यानी कि अनिल थडानी की बात करते हैं तो वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह मशहूर डायरेक्टर कुंदन थडानी के बेटे हैं। इसी के अलावा वह एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर है। उनकी एक खुद की मोशन पिक्चर्स कंपनी है। इस कंपनी ने कई सारी हिट फिल्में बनाई है जिसमें फुकरे और वेलकम टू कराची जैसी फ़िल्में शुमार है। रवीना और अनिल के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। बेटी का नाम राशा है तो वही बेटे का नाम रणबीर वर्धन रखा गया।

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X