..................... Raveena Tandon and Karisma Kapoor started fighting with each other in love for Ajay Devgan - Hindi Filmibeat

Ajay Devgan के प्यार में दीवानी हो गईं थी ये दो हसीनाएं, भरे सेट पर नोचने लगीं थी एक दूसरे के बाल

 Ajay Devgan, Karisma Kapoor, Raveena Tandon

चाहे 90 का दशक हो या फिर आज का बॉलीवुड लेकिन हर दौर में अभिनेत्रियों के बीच में एक्टर्स को लेकर अक्सर कैट फाइट देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो अभिनेत्रियों के बीच में मनमुटाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। 90 के दशक में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

अजय देवगन के कारण भिड़ गई थी रवीना-करिश्मा

दरअसल बात कुछ ऐसी थी कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। एक बार तो कुछ ऐसा हो गया था कि दोनों के बीच में हाथापाई तक हो गई थी। इन सबके पीछे की वजह सिर्फ एक एक्टर था। दरअसल वह एक्टर और कोई नहीं बल्कि काजोल के पति अजय देवगन थे। जिनके चलते रवीना टंडन और करिश्मा कपूर एक दूसरे की दुश्मन बन चुकी थी।

रवीना नहीं करती थी करिश्मा को पसंद

कुछ मीडिया खबरों की माने तो एक वक्त हुआ करता था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया और उनके बीच में अफेयर की भी खबरें आई। लेकिन इसी बीच करिश्मा कपूर के साथ में एक्टर की नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने कई सारी फिल्में साइन की और पर्सनल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे के नजदीक आने लगे। जब रवीना टंडन को इस बात की खबर लगी तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और करिश्मा से दुश्मनी मोल ले ली।

हाथापाई पर उतर आई थी दोनों हसीनाएं

इसी के साथ-साथ साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन को साथ में देखा गया था। खबरों के अनुसार दोनों के बीच रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि दोनों बात तक नहीं करती थी। डायरेक्टर को भी इसमें काफी मुश्किल हुई। जैसे तैसे फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। इतना ही नहीं फिल्म आतिश के एक गाने के शूटिंग के समय दोनों अभिनेत्रियां हाथापाई पर उतर आई थी। इतना ही नहीं कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X