जब रामायण के रावण को पुजारी ने नहीं करने दिए संकट मोचन हनुमान के दर्शन, कह दी थी ऐसी बात

रामानंद सागर की रामायण बहुत ही प्रसिद्ध रही और आपको बता दें कि इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम की और वहीं दीपिका चिखलिया ने माता सीता की भूमिका निभाई थी. वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी काफी प्रसिद्ध रहे. उन्हें उनके अभिनय के कारण काफी लोगों ने उनकी सराहना भी की.
रावण का किरदार निभाते वक्त अरविंद ने भगवान राम को कहे अपशब्द
लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी के साथ में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जो कि काफी दुखद था. ऐसा इसीलिए क्योंकि जब रामायण का प्रसारण हुआ तो उसमें अरविंद ने भगवान राम के लिए कुछ अपशब्द कहे. हालांकि ये सिर्फ और सिर्फ उन्होंने स्क्रिप्ट में लिखे हुए शब्द कहे थे. मगर फिर भी उन्हें लोग बेहद ही गुस्से की नजरों से देखने लगे. कहा तो यह भी जाता है कि एक्टर को मंदिरों में भगवान राम के परम भक्त हनुमान के दर्शन नहीं करने दिए जाते थे.
अयोध्या के हनुमान मंदिर में पुजारी ने नहीं करने दिया एक्टर को दर्शन
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जाता है कि साल 1994 में अरविंद त्रिवेदी अयोध्या में पहुंचे जहां पर हनुमान गढ़ी मंदिर में संकट मोचन के दर्शन करने के लिए उन की लालसा जगी और वह वहां पहुंचे. लेकिन उनको दर्शन प्राप्त नहीं हो पाए. बताया जाता है कि संकट मोचन मंदिर के दो प्रमुख पुजारी रेवती बाबा थे उन्होंने साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि इन्होंने भगवान राम का बार-बार अपमान किया है और उन्हें अपशब्द कहा है. इसीलिए मैं इनको दर्शन करने के लिए नहीं जाने दूंगा. खाना कि अरविंद त्रिवेदी ने काफी मिन्नतें की लेकिन फिर भी पुजारी ने उनकी एक भी बात नहीं. जिसके बाद एक्टर को बिना दर्शन किए ही घर वापस आना पड़ा. जो कि बेहद ही दुखद रहा.


Click it and Unblock the Notifications











