ना लिए सात फेरे, ना हुआ निकाह... इस कपल ने रचाई ऐसे खाई साथ रहने की कसमें

Ratna Pathak, Nasiruddin Shah

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी जोड़ियां है जो कि हिंदू-मुस्लिम है. इतना ही नहीं इंटर कास्ट मैरिज के बावजूद भी किसी ने सात फेरे लिए तो किसी ने निकाह किया. लेकिन आज हम एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने ना तो सात फेरे लिए हैं और ना ही निकाह किया. ना ही कोई विदाई की रस्म हुई. लेकिन फिर भी उन्होंने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा निभाया. बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री रत्ना पाठक और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हैं.

ऐसे ही हुई थी नसरुद्दीन और रत्ना की पहली मुलाकात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1975 में नसरुद्दीन शाह एफटीआईआई से ग्रेजुएशन को कंप्लीट कर रहे थे और वही रत्ना कॉलेज में अपनी पढ़ाई को पूरा कर रही थी. पढ़ाई के दौरान ही दोनों ने थिएटर में भी काम करना शुरू किया. लेकिन अचानक से दोनों कोई प्ले के लिए बुला लिया गया था. बता दें कि सत्यदेव दूबे के निर्देशन में उससे प्ले को बनाया जा रहा था और उसके लिए रिहर्सल हुई. जहां पहली बार दोनों की मुलाकात हुई. दोनों एक दूसरे से पहली बार मिले तो सही लेकिन पहली नजर का प्यार नहीं हुआ. रत्ना ने इस पर बताया कि पहली मुलाकात के दूसरे दिन नसरुद्दीन शाह के साथ में वह घूमने भी गई थी.

लिव-इन में रहने के बाद नसरुद्दीन और रत्ना ने रचाई शादी

नसरुद्दीन और रत्ना दोनों की ही धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ती चली गई और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. लेकिन बाद में जब नसरुद्दीन से रत्ना की मुलाकात होती है तब तक वह अपनी पहली पत्नी परवीन मुराद के साथ तलाक ले चुके थे. रत्ना ने इस पर बताया कि प्यार का इजहार करने के बाद में दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया और लिव-इन में भी रहे. लेकिन 1 अप्रैल 1982 में दोनों ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे से शादी की.

रत्ना और नसरुद्दीन ने की थी कोर्ट मैरिज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह ने कोई भी बड़े पैमाने पर शादी नहीं की. बहुत ही साधारण तरीके से उन्होंने शादी रचाई और ना तो उन्होंने कोई सात फेरे लिए. ना ही उन्होंने कोई निकाह पढ़वाया. बता दें कि रत्ना और नसरुद्दीन की शादी में सिर्फ दीना पाठक जो कि रत्ना की मां थी. उन्हीं की मौजूदगी में उन दोनों ने कोर्ट मैरिज की. रत्ना ने इस पर बताया कि हम दोनों नहीं अपनी शादी में काफी मस्ती की और उन्होंने समुद्र किनारे काफी रोमांटिक अंदाज में समय व्यतीत किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने स्विमिंग भी की और शराब भी पी थी. लेकिन विदाई जैसी कोई भी रस्म उनकी शादी में नहीं आ रही.

More from Filmibeat

Read more about: ratna pathak nasiruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X