दिग्गज एक्ट्रेस पर जल्लाद पति ने ढाए ऐस-ऐसे जुल्म, 30 साल तक होती रही पिटाई

Rati Agnihotri

70 से लेकर 90 के दशक में रति अग्निहोत्री एक खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती थी। उन्होंने एक दूजे के लिए फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें तरक्की हासिल हुई उतना ही पर्सनल लाइफ में उन्हें दुख झेलने को मिला। दरअसल ऐक्ट्रेस अपने पति के अत्याचारों से काफी ज्यादा तंग आ चुकी थी।

रति अग्निहोत्री ने 10 साल की उम्र से मॉडलिंग की शुरुआत की और 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद साल 1981 में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और कमल हासन की फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई।

वह अपने करियर में काफी अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी थी तो इसी दौरान उनकी मुलाकात एक इवेंट में बिजनेसमैन और वास्तुकार अनिल विरवानी से हुई। रति अग्निहोत्री के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह अनिल से शादी करें। हालांकि काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद9 फरवरी 1985 में दोनों ने शादी कर ली। इसके चलते रति अग्निहोत्री ने अपने करियर से काफी लंबा ब्रेक लिया।

रति अग्निहोत्री की शादी के कुछ साल बाद उनकी पर्सनल लाइफ में बदलाव आने लगे। एक्ट्रेस को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस इंसान को वह अपना हमसफ़र बना रही हैं, वही उनकी जिंदगी को नर्क बना देगा। शादी के पहले साल ही एक्ट्रेस को अपने पति की सच्चाई पता चल चुकी थी। इसके बावजूद भी वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी।

रति अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पति उन्हें काफी मारते और पीटते थे। वह खुद को बचाने के लिए घर में भी चारों तरफ भागती रहती थी। साल 1986 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया और बच्चा आने के बावजूद भी उनके रिश्ते में कोई फर्क नहीं आया।

एक्ट्रेस लोगों के सामने हमेशा मुस्कुराती रहती थी और दिखाई थी कि उनके परिवार में काफी सुख है। लेकिन एक वक्त आया जब रति अग्निहोत्री इन सब से तंग आ चुकी थी और साल 2015 में उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया था। उन्होंने पुलिस स्टेशन में जाकर अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करवा दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: rati agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X