इस मशहूर एक्ट्रेस ने 30 साल तक झेली घरेलू हिंसा, बुरी तरह मारता था पति, हो चुका है ऐसा हाल

Rati Agnihotri

रति अग्निहोत्री बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने 70 से 80 के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता। इतना ही नहीं उन्होंने उस दौर के सभी मशहूर कलाकारों के साथ में भी काम किया है। रति अग्निहोत्री ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और आगे बढ़ती चली गई।

रति अग्निहोत्री और संजय दत्त एक दूसरे से करते थे बेइंतेहा प्यार

रति अग्निहोत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफल अभिनेत्री रही है और उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही मुश्किल आईं। वह एक वक्त की टॉप हसीनाओं में गिनी जाती थी और उनकी मेरी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। बेहद ही कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में आना शुरू कर दिया था और एक्ट्रेस और संजय दत्त के रिलेशनशिप की भी खूब सुर्खियां उड़ी थी। बताया तो यह भी जाता है कि दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे और शादी के बंधन में भी बनना चाह रहे थे। लेकिन संजय दत्त को नशे की आदत लग चुकी थी औररति अग्निहोत्री के पिता ने इसी वजह से शादी करने के लिए साफ इनकार कर दिया।

संजय दत्त से रिश्ता टूटने के बाद की अनिल विरवानी से शादी

जिसके बाद रति अग्निहोत्री और संजय दत्त का रिश्ता खत्म हो गया। एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान लगाने लगी। वह हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्री में शुमार हो गई। इसके बाद में रहती को अमिताभ बच्चन के साथ में फिल्म 'कुली' में देखा गया। जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट गई थी और एक्ट्रेस का करियर भी काफी ज्यादा पीक पर पहुंच गया था। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के दो साल बाद ही उन्होंने बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी की।

रति अग्निहोत्री के साथ हुई 30 साल तक घरेलू हिंसा

अनिल विरवानी से शादी करने का फैसला एक्ट्रेस का बेहद ही गलत फैसला साबित हुआ। रति अग्निहोत्री ने शादी के बाद फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लिया। सालों तक लोगों को यही लगता रहा कि वह अपने शादीशुदा जीवन में खुश है। लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि 2015 में उन्होंने अपने निजी जीवन की पूरी सच्चाई को उजागर किया और उसका पर्दाफाश कर दिया। 2015 में उन्होंने अपने पति से तलाक लेते हुए इस बात का दावा किया कि 30 सालों से उनके साथ घरेलू हिंसा हो रही थी। उनके पति उन्हें नशे में मारते और पीटते थे। लेकिन रति अग्निहोत्री अपने बेटे की वजह से चुप थी।

रति अग्निहोत्री का बेटा भी है एक्टर

रति अग्निहोत्री को अपने पति अनिल अंबानी से अलग हुए अब कई साल हो चुके हैं और वह अपने बेटे के साथ में खुशी-खुशी रहती हैं पूर्व राम रती अग्निहोत्री का बेटा तनुज विरवानी भी एक मशहूर एक्टर बन चुका है और वेब सीरीज 'कोड एम'' में जेनिफर विंगेट के साथ में देखा जा चुका है। उनके अभिनय को भी खूब सराहना मिली है।

More from Filmibeat

Read more about: rati agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X