30 सालों तक पति ने किया अत्याचार, डर के मारे घर में दौड़ लगाती थी ये हसीना, बोलीं- एक दिन पिट-पिटकर मर जाउंगी

Rati Agnihotri Husband Beat Her: बॉलीवुड में कई सारी हसीनाएं ऐसी है जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो काफी बेहतरीन रही लेकिन निजी जीवन में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने 30 सालों तक अपने पति का जुल्म सहा और फिर इंटरव्यू में सारे खुलासे कर डाले। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रति अग्निहोत्री की।
रति अग्निहोत्री ने सिर्फ 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी जोड़ी कमल हासन के साथ में हिट मानी जाती थी और साथ में दोनों ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने तकरीबन 4 दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन जब उनकी शादी हुई तो उनकी पूरी दुनिया बदल गई। शादी के बाद उनकी हालत खराब हो गई।
रति अग्निहोत्री ने बिजनेसमैन अनिल विरवानी के साथ में शादी की थी। वह अपने पति के साथ वर्ली स्थित पेंट हाउस में रहा करती थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा और बाद में एक्ट्रेस के सामने अनिल की असली सच्चाई आई। वह घरेलू हिंसा का शिकार हो गई थी और अनिल उन पर हाथ भी उठाने लगे थे।
इस बात का खुलासा खुद रति अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि बेटे के जन्म के बाद उनके साथ मारपीट चलती रही और 30 सालों तक उन्होंने ये सब सहा। इस मारपीट के दौरान वह अपने घर में डर की वजह से एक कमरे से दूसरे कमरे में भागती रहती थी। अनिल उनको कुछ इस तरीके से पीटते थे कि निशान उनके शरीर या चेहरे पर कहीं नजर नहीं आते थे। स्मार्टफोन आया तो वह फोटोज रखने लगी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो रति अग्निहोत्री को अपनी जान का डर खाए जा रहा था। ये तब की बात है जब उनके बेटे शूटिंग के लिए पुणे गए थे। अनिल के गुस्से के कारण उन्हें डर लग रहा था। एक्ट्रेस ने इस पर कहा था कि मैं 54 साल की एक ऐसी महिला हूं, जो धीरे-धीरे बुद्धि और कमजोर होती जाऊंगी और फिर एक दिन पिट-पिटकर मर जाऊंगी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications











