30 साल तक इस मशहूर हसीना ने झेला पति का जुल्म, जिंदगी की वो काली रात जब...

70 से लेकर 90 के दशक में रति अग्निहोत्री ने हिंदी फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया है। वह अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्किअपनी एक्टिंग की वजह से भी लोगों की दिलों पर राज करती थी। लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा से पहले साउथ फिल्मों में काम किया और 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म में काम किया था। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। जितना वह प्रोफेशनल लाइफ में सुर्खियों में रही उतनी ही पर्सनल लाइफ उनकी काफी उथल-पुथल रही। बहुत कम लोगों को पता है कि वह सालों तक बंद दरवाजे के पीछे पति के मार खाती रही और 30 सालों बाद उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।
परिवार के लिए रति अग्निहोत्री ने छोड़ा करियर
रति अग्निहोत्री ने हिंदी फिल्मों में एक दूजे के साथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन नजर आए थे।बता दे कि उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उन्होंने काफी नमकीन अभिनेताओं के साथ में काम किया और करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया। उन्होंने परिवार के चलते सब कुछ छोड़ बिजनेसमैन अनिल विरवानी के साथ शादी रचा ली। लेकिन उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में हमेशा दुख झेला। शादी के बाद उनके पति उन पर फिल्मों में कामना करने को लेकर दबाव बनाने लग गए और फिर बेटे तनुष का जन्म हुआ। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस को कोई खुशी नहीं मिली।
रति अग्निहोत्री ने पति के खिलाफ उठाई आवाज
लेकिन जब रति अग्निहोत्री से यह दर्द नहीं सहा गया तो वह पुलिस में इसकी शिकायत करने पहुंच गई। यहां पर उन्होंने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी वाले आरोप लगा दिए। एक इंटरव्यू के दौरान रति अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि पिछले 30 सालों से वह अपने पति की मार खा रही है। लेकिन जब बात हाथ से निकलने लगी तो स्मार्टफोन आने के बाद में उन्होंने फोटोग्राफिक सबूत भी रिकॉर्ड कर लिए थे। पहले उन्होंने पति और परिवार के खातिर यह सब सह लिया था। लेकिन रति अग्निहोत्री को एक दिन ऐसा लगा कि वह पीट पीटकर ऐसे ही मर जाएगी और इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जिसके चलते उन्होंने तलाक फाइल कर दिया और साल 2015 में तलाक हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












