इस हसीना की पहली ही फ़िल्म ने मचाया था बवाल, प्रेमी जोड़े करने लगे थे सुसाइड, सब हो गए थे दंग

Rati Agnihotri Controversy: 80 के दशक में सबसे मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री को माना जाता था। बता दें कि साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दूजे के लिए' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। खबरों के अनुसार रति अग्निहोत्री के घर वालों को यह मंजूर नहीं था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करें और एक्ट्रेस ने परिवार के खिलाफ जाकर हीरोइन बनने का सपना पूरा किया।
रति अग्निहोत्री ने अपने काम के जरिए एक ऐसा अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया था कि हर किसी के दिलों पर वह राज करने लगी थी। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी ज्यादा शौक था और इसी के चलते 10 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। बता दे की रति अग्निहोत्री ने तमिल फिल्मों से ग्लैमर वर्ल्ड की दुनिया में कदम रखा और सही पहचान उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिली।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रति अग्निहोत्री ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से वह रातों-रात काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी और इस फिल्म में उनके अपोजिट में कमल हासन ने लीड किरदार निभाया था। रति अग्निहोत्री की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसी के चलते वह एक बड़ी कंट्रोवर्सी से भी जुड़ गई थी।
दरअसल, आपको बता दें कि इस फिल्म में रति अग्निहोत्री और कमल पर एक सुसाइड सीन फिल्माया गया। बताया जाता है कि इस सीन के चलते कई सारे लवर्स ने सुसाइड कर लिया था। जिसके चलते खूब हंगामा हुआ और इस सुसाइड सीन को हटाना पड़ गया था। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म 'एक दूजे के लिए' को सिर्फ 10 लाख रुपए में बनाया गया था और इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











