..................... Ratan Tata and His Grandmother Navajbai Sett Bonding After His Parents Divorced - Hindi Filmibeat

Ratan Tata: माता पिता के तलाक के बाद स्कूल में सुने ताने, पापा करते थे मनमर्जी, दादी के सपोर्ट से..

ratan tata

Ratan Tata Life - रतन टाटा के निधन के बाद लोग दुखी हैं और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान देश के कई नामी और दिग्गज लोग पहुंच रहे हैं। भारत रत्न रतन टाटा को लेकर कुछ ऐसी अनसुनी कहानियां भी हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

बता दें कि बचपन में ही उनके माता पिता का तलाक हो गया था और इसके बाद उनकी जर्नी कैसी रही? आपको ये जानना चाहिए। रतन टाटा ने खुद Humans of Bombay से बात करते हुए इन बातों को लेकर खुलासा किया था कि माता पिता के तलाक के बाद उनकी जिंदगी में कैसे भूचाल आ गया था।

स्कूल में परेशान करते थे बच्चे

रतन टाटा का कहना है कि माता पिता के तलाक के बाद उनको और उनके भाई को स्कूल में काफी परेशान किया जाता था। हालांकि रतन ने कहा था कि, हम इस सिचुएशन से कैसे भी करके मुकाबला करते थे और आगे बढ़ते थे। इसके अलावा उन्होने पिता से भी अपने मतभेदों पर बात की थी।

पिता से मतभेद

दरअसल रतन टाटा जो कुछ भी चाहते थे उनके पिता वो नहीं करने देते थे। बल्कि उनके पिता अपनी मर्जी की चीजें उनसे करवाते थे। रतन टाटा ने कहा, ''मैं वायलीन बजाना सीखना चाहता था लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि मैं पियानो सीखूं और इसके लिए उन्होने मजबूर भी किया था। मैं अमेरिका के कॉलेज में जाना चाहता था लेकिन पिता ने मुझे यूके जाने के लिए कहा। मैं आर्किटेक्ट बनना चाहता था लेकिन पिता ने फोर्स किया कि मैं इंजीनियर बनूं।'' रतन टाटा को लेकर अब चर्चा हो रही है।

दादी का मिला सहारा

रतन टाटा अपने दादी की काफी तारीफ करते हैं। जब पिता ने उनकी बातें नहीं सुनी तो उनको दादी का सहारा मिला। दादी के सपोर्ट से ही उन्होने अपने विषय बदला था। उनको इस दौरान इंजीनियर से बदलकर आर्किटेक का कोर्स करने का मौका मिला था।

Read more about: ratan tata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X