काल बनकर आया था 'रसना गर्ल' 11वां बर्थडे, जरा सी उम्र में हुई ऐसी मौत कि आज तक नहीं संभले घरवाले

Taruni Sachdev

फिल्म इंडस्ट्री में न जाने कितने बाल कलाकार हैं, जो अपनी मासूमियत से दर्शकों के दिलों पर राज कर जाते हैं. कई बार यह बाल कलाकार फिल्मों से ज्यादा एडवर्टाइजमेंट में अपनी प्रतिभा से लोगों के दिलों को छू लेते हैं. एक ऐसी ही बाल कलाकार थी तरुणी सचदेव. तरुणी सचदेव ने 14 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने एक ऐसा विज्ञापन दिया जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. विज्ञापन था रसना का. जी हां आपने सही पहचाना आज हम बात कर रहे हैं रसना गर्ल तरुणी सचदेव की.

तरुणी सचदेव ने 14 साल की उम्र में काफी शोहरत हासिल कर ली थी. तरुणी एक मॉडल और बाल अभिनेत्री थी. 14 मई 1998 को मुंबई में जन्मी तरुणी की छोटी आंखों में बड़े-बड़े सपने थे. जिस उम्र में बच्चे खेल कूद और पढ़ाई पर ध्यान देते हैं, उस उम्र में तरुणी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया था. तरुणी की मां गीता मुंबई के इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर की एक भक्त मंडली की सदस्य थी. खुद तरुणी भी मंदिर के त्योहारों के कई नाटकों में हिस्सा लेती थी.

तरुणी ने महज 5 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने 'रसना', 'कोलगेट', 'आईसीआईसीआई बैंक', 'रिलायंस मोबाइल', 'गोल्ड विनर' और शक्ति मसाला जैसे कई टेलीविजन ऐड में काम किया था. रसना के एड में चुलबुली मुस्कान के साथ 'आई लव यू रसना'कहने वाली तरुणी अपने समय की सबसे महंगी बाल कलाकार थी.

तरुणी ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था. अमिताभ, शाहरुख और करिश्मा कपूर जैसे कई सितारों के साथ तरुणी नजर आई थी. अमिताभ बच्चन के साथ तरुणी फिल्म 'पा' में नजर आई थी, तो वही शाहरुख खान के शो 'क्या आप पांचवी पास से तेज' है में वह प्रतियोगी बनकर आई थी. इतना ही नहीं उन्होंने मलयालम फिल्म से डेब्यू किया था. साल 2004 में 'वेल्लिनक्षत्रम' के जरिए बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला था.

14 मई का दिन तरुणी के जन्मदिन का दिन था, जो उनके जीवन का आखिरी दिन भी बन गया था. उस दिन तरुणी अपनी मां गीता के साथ नेपाल जा रही थी. जब अग्नि एयर फ्लाइट सीएचटी प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में तरुणी और उसकी मां दोनों की मौत हो गई थी. तरुणी की मौत के बाद दोस्तों ने बताया था कि तरुणी को शायद पहले ही इस बात का आभास हो गया था क्योकि वह उन्हें बेहद अलग तरीके से अलविदा कह कर गई थी.

तरुणी के दोस्तों ने बताया था कि नेपाल जाने से पहले तरुणी ने सभी को गले लगाया था और कहा था कि 'मैं आप सब लोगों से आखिरी बार मिल रही हूं,हालांकि यह सब बातें वह मजाक में कह रही थी, लेकिन दोस्तों का कहना था कि इससे पहले तरुणी ने उन्हें कभी गले नहीं लगाया था और ना ही किसी ट्रिप पर जाने से पहले इस तरह से अलविदा कहा था. इतना ही नहीं उन्होंने मजाक में यह भी कहा था कि 'अगर उड़ान के दौरान प्लेन क्रैश हो जाता है, तो इसके बाद वह दोस्तों को 'आई लव यू'बोल कर चली गई थी. प्यारी सी मुस्कान वाली रसना गर्ल को कोई कभी नहीं भूल पाएगा.

More from Filmibeat

Read more about: taruni sachdev rasna girl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X