विजय रश्मिका ने मिलकर पहना इतना किलो सोना, गहनो की कीमत में ही हो जाएंगी कई डेस्टिनेशन वेडिंग
Rashmika Mandanna Vijay Devrakonda Wedding Jewellery Weight And Price: 26 फरवरी को उदयपुर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने बेहद शाही अंदाज में सात फेरे लिए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके कपड़ों और खासकर गोल्ड ज्वेलरी की हो रही है।

रश्मिका का ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक
अपने शादी वाले दिन रश्मिका ने सिंदूरी रंग की साड़ी पहनी, जिसमें साउथ इंडियन स्टाइल साफ नजर आ रहा था। उन्होंने भारी सोने के दो हार पहने थे। इसके साथ मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और छोटी सी नोज पिन भी कैरी की थी।
आजकल जहां दुल्हनें डायमंड या कुंदन पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, वहीं रश्मिका ने पूरा गोल्ड लुक चुना। उनका अंदाज देखकर लोगों को पुराने समय की पारंपरिक दुल्हनों की याद आ गई।
विजय का सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज
विजय देवरकोंडा ने भी अपने लुक को सिंपल रखा, लेकिन उसमें शाही झलक साफ दिखी। उन्होंने पारंपरिक आउटफिट के साथ गोल्ड नेकलेस और रिस्टबैंड पहना। दोनों का मैचिंग लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
क्यों चुना सिर्फ गोल्ड?
कहा जा रहा है कि शादी आंध्र की पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। साउथ इंडियन शादियों में सोने को शुभ माना जाता है। वहीं डायमंड और कुंदन को ज्यादा अहमियत नहीं दी जाती। इसी वजह से दुल्हनें आमतौर पर गोल्ड ज्वेलरी पहनती हैं।
गहनों की कीमत पर चर्चा
शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनके गहनों की कीमत को लेकर भी बातें हो रही हैं। इस समय 22 कैरेट सोने का दाम करीब 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी में पहनी गई ज्वेलरी की कीमत काफी ज्यादा होगी।
रश्मिका और विजय के इस लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications











