..................... Rashmika Mandanna To Salman Khan These 5 Celebs Parted Ways After Engagement - Hindi Filmibeat

सगाई की अंगूठी पहनने के बाद मंडप तक नहीं पहुंच पाए ये स्टार्स, चूर-चूर हो गए थे संजोए ख्वाब

These 5 Celebs Parted Ways After Engagement

काफी सारे बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिनकी कुछ ही सालों में शादियां टूट गई। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी सगाई हो गई थी लेकिन बाद शादी तक नहीं पहुंच पाई।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की साल 2002 में सगाई हुई थी। हालांकि आपको बता दें कि शादी से कुछ वक्त पहले ही दोनों के बीच में कुछ ऐसा हुआ की सगाई ही टूट गई। हालांकि बाद में करिश्मा ने संजय कपूर के साथ में शादी की तो वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या राय के साथ में शादी कर ली।

साजिद खान और गौहर खान

साजिद खान और गौहर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक वक्त था जब दोनों की अफेयर की चर्चा हो रही थी। कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन शादी होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना अभी के समय में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस है। बॉलीवुड में भी उन्होंने डेब्यू कर लिया है और अभी पुष्पा 2 के चलते वह चर्चा में है। हालांकि कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने रक्षित शेट्टी के साथ में 2017 में सगाई की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबर भी काफी ज्यादा एक वक्त पर आती थी। खबरों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे से सगाई भी कर ली थी। लेकिन शादी होने से पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

सलमान खान और संगीता बिजलानी

सलमान खान और संगीता बिजलानी की अफेयर की खबर भी खूब सुनने को मिली। सलमान तो अभी तक सिंगल है और आपको बता दें की खबर तो यह भी आई थी कि संगीता के साथ में उन्होंने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो कपिल के शादी के कार्ड भी छप गए थे और यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X