Rashmika Mandanna का 10 साल पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Throwback Audition Video Viral: रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि इस समय वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाई हुई है। हाल ही में विक्की कौशल के साथ में उनकी फिल्म 'छावा' रिलीज हुई है जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार भी दिया है।

लेकिन आपको बता दें कि अब इसी बीच रश्मिका का पुराना ऑडिशन वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के दौरान एक्ट्रेस सिर्फ और सिर्फ 19 साल की है और यह उनका पहला ऑडिशन वीडियो है। इस वीडियो में उनकी खूबसूरती और मासूमियत देखकर फैंस भी उन पर फिदा होने पर मजबूर हो गए हैं।

रश्मिका मंदाना इस वायरल हो रहे वीडियो में दो अलग-अलग ड्रेस में नजर आई है। वीडियो की शुरुआत में वह कहती है कि "मैं रश्मिका हूं और मेरी उम्र 19 साल की है। मेरी लंबाई 5'5 है। मैं बीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट हूं और पहली बार ऑडिशन दे रही हूं।"

रश्मिका मंदाना कुछ टाइम बाद अपनी दूसरी वीडियो में ड्रेस चेंज कर देती हैं और बाद में किसी स्क्रिप्ट पर एक्टिंग कर दी हुई देखी जाती है। अब रश्मिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं पा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना की वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ऑडिशन की जरूरत नहीं खूबसूरती काफी है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि कोई कह रहा होगा कि ये वही लड़की है जिसको मैं स्कूल में रिजेक्ट कर दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X