रश्मिका मंदाना अपने ही घर में क्यों करने लगीं थी चोरी, खुद किया खुलासा

रश्मिका मंदाना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका हर एक अंदाज लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। उनकी उम्र 27 साल की हो चुकी है और इतना ही नहीं उन्हें नेशनल क्रश भी घोषित किया जा चुका है। बता दे कि पिछले दिनों से रश्मिका को दी फेक वीडियो के चलते काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जांच भी चल रही है।
पापा का बिजनेस संभालना चाहती थी रश्मिका
रश्मिका मंदाना उन हसीनाओं में शुमार है जो की बचपन से कभी भी हीरोइन बनने का सपना नहीं देखी थी। बता दे कि उन्होंने साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई पूरी की और वह आर्ट स्टूडेंट रह चुकी हैं। लेकिन रश्मिका ने एनबीटी के साथ में बातचीत के दौरान बताया था कि उनका प्लान ग्रेजुएशन के बाद में पापा का बिजनेस संभालना था।
रश्मिका अपने काम से है बेहद खुश
रश्मिका ने यह भी बताया कि वह कभी भी नहीं सोचती थी कि इस तरह से वह बैठकर कभी इंटरव्यू दे पाएगी। उनसे इतने सारे सवाल भी पूछे जाएंगे। रश्मिका को अपनी लाइफ में अब तक जो भी मिला है उसको लेकर वह काफी ज्यादा खुश है। लेकिन रश्मिका ने एक बार अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा सुनाया था। यह बात आज तक उन्होंने इससे पहले कभी भी किसी को नहीं बताई थी।
रश्मिका इसलिए चुराती थी पैसे
दरअसल रश्मिका ने बताया था कि स्कूल में जेब खर्च से पैसे इकट्ठे करके टीचर को देने पड़ते थे और जो भी सबसे ज्यादा इकट्ठे करके देता था उसे अवार्ड दिया जाता था। उन पैसों को चैरिटी में दिया जाता था जिससे कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। रश्मिका हमेशा से ही अपने मम्मी पापा के जब से 5 से ₹10 चुरा लेती थी और अपने बेड के नीचे बचा कर रख लिया करती थी। वह ऐसा इसीलिए किया करती थी जिससे की सबसे ज्यादा पैसे इकट्ठे करके उनको अवार्ड मिले।रश्मिका ने अपनी पहली सैलरी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें 25000 सैलरी मिला करती थी।


Click it and Unblock the Notifications