14 साल बड़े एक्टर से हुई रश्मिका मंदाना की सगाई, इस बात पर मंगेतर से ठनकी और...

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है और उसके प्रमोशन में भी बिजी हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. 1 दिसंबर को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा और रश्मिका को रणबीर कपूर के साथ में फिल्म में देखा जाने वाला है. पिछले कुछ वक्त में रश्मिका का करियर ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है. एक्ट्रेस को नेशनल क्रश भी कहा जाता है. रश्मिका ने साल 2016 में रिलीज हुई पहले ही फिल्म से इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक रश्मिका की शादी हो चुकी होती लेकिन सालों पहले अगर उनकी सगाई टूटी ना होती.
साल 2017 में रश्मिका और रक्षित ने की थी सगाई
साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका ने सालों पहले मशहूर कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ में सगाई की. दोनों इस रिश्ते से पूरी तरीके से खुश थे और अचानक से उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई. खबरों के अनुसार किरिक पार्टी फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका अपने को स्टार रक्षित को डेट करने लगी थी. दोनों ने 3 जुलाई साल 2017 में सगाई की और इस फंक्शन को उनके होमटाउन में रखा गया
रश्मिका से 14 साल उम्र में बड़े हैं रक्षित
रक्षित शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड रश्मिका से उम्र में 14 साल बड़े थे. इसके बावजूद भी दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल करने का फैसला लिया. जिसके चलते साल 2017 में दोनों में सगाई की और पूरे परिवार की रजामंदी के साथ में एक जबरदस्त फंक्शन भी रखा. दोनों की सगाई की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की गई. इस तस्वीर में रक्षित उनके माता-पिता के साथ में खड़े हुए नजर आए. तस्वीर के कैप्शन में रश्मिका ने लिखा था कि परिवार में आपका स्वागत है.


Click it and Unblock the Notifications