रश्मिका मंदाना को बदनाम करने के कोशिश करने वाली Zara Patel कौन है? वायरल कर दिया था गंदा वीडियो

रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक छाई हुई है। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उनका डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था और इसके लिए वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बन गई थी। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मेंलोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार वायरल वीडियो में असलियत में वह लड़की कौन थी।
टेक्नोलॉजी का हुआ गलत इस्तेमाल
दरअसल आपको बता दें कि रश्मिका के उस फेक वीडियो में बहुत ही रिवीलिंग आउटफिट पहना हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद में रश्मिका ने बताया कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल हो रहा है और हर किसी के लिए यह काफी ज्यादा खतरनाक है। लेकिन अब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार जिसके चेहरे के साथ में रश्मिका के चेहरे को रिप्लेस किया गया वह आखिर लड़की कौन है।
जारा हैं पेशे से इंजीनियर
इसीलिए आपको बता दें कि रश्मिका के डीप फेक वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है उसका नाम जारा पटेल है। उन्होंने यह वीडियो 9 अक्टूबर को शेयर की थी। वैसे तो वह एक इंजीनियर है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो को भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उनका डीप फेक वीडियो पर एक रिएक्शन भी सामने आया है।
डीप फेक वीडियो पर जारा का रिएक्शन
जारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि "हाय ऑल, मेरे पास खबर आई है कि किसी ने मेरे शरीर और एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के चेहरे का इस्तेमाल किया और एक डीप फेक वीडियो तैयार किया। डीपफेक वीडियो से मेरा कोई भी ऐसा लेना देना नहीं है और जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं खुद भी काफी ज्यादा परेशान हो चुकी हूं।"
जारा ने जताई चिंता
जारा ने इसी पोस्ट के आगे यह भी लिखा कि "मुझे उन महिलाओं और लड़कियों के फ्यूचर की काफी ज्यादा चिंता हो रही है जो कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को डाल रही है। कृपया करके एक कदम पीछे हट जाएं और इंटरनेट पर आप जो भी देख रहे हैं उसका फैक्ट जांच जरुर करें। इंटरनेट पर सब कुछ सच नहीं है और जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं काफी परेशान हो चुकी हूं।"
इन दिग्गज हस्तियों ने एक्ट्रेस का किया समर्थन
रश्मिका मंदाना की डीप फेक वीडियो के सामने आने के बाद में कई सारे दिग्गज सितारों ने भी उनको सपोर्ट किया। जिसमें अमिताभ बच्चन और मृणाल ठाकुर जैसे बेहतरीन कलाकारों का नाम भी शुमार है। बता दे की एक्ट्रेस आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ में एनिमल फिल्म में भी देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











