भोजपुरी की बी-ग्रेड फिल्में करने को मजबूर हो गई थी ये बला सी खूबसूरत एक्ट्रेस, खा लिया था जहर

रश्मि देसाई टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने बिग बॉस 13 में भी पार्टिसिपेट किया था। लेकिन आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा विवादों से भी घिरी रही। रश्मि देसाई अपने करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही है। उनका असली नाम दिव्या देसाई है और इंडस्ट्री में आने के बाद में उन्होंने अपना नाम बदल दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें बलमा बड़ा नादान और गजब भाईल रामा जैसी फिल्में शुमार हैं। इसी के अलावा मणिपुरी और असमिया के अलावा बंगाली फिल्मों में भी एक्ट्रेस को देखा जा चुका है। जब रश्मि देसाई को उतरन सीरियल में देखा गया था तो वह काफी फेमस हो गई थी।
इसी के अलावा रश्मि देसाई को भरतनाट्यम और कथक डांस भी आता है। उन्होंने अपने पहले पति नंदीश संधू के साथ साल 2015 में नच बलिए शो में पार्टिसिपेट लिया था। रश्मि देसाई के पिता बहुत पहले ही गुजर चुके थे और उनकी मां ने ही उनका पालन पोषण किया। एक्ट्रेस का एक छोटा भाई भी है जिसकी शादी हो चुकी है।
रश्मि देसाई कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी है और उन्होंने पिंक विला के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी मम्मी एक सिंगल पैरंट थी। हमारी आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं थी और मेरी मां जो भी काम आती थी उसे घर पर खर्च कर देती थी। हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं होते थे। मुझे 16 साल की उम्र में काम करना शुरू करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक बार जहर खा लिया था। और उन्हें यह भी पता है कि यह उनकी काफी बड़ी गलती थी।
कास्टिंग काउच पर रश्मि देसाई ने बताया कि वह ऑडिशन के लिए जब पहुंची तो उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की कोशिश की गई। अगले दिन एक्ट्रेस की मां ने उस आदमी को जमकर पीटा और तब वह सिर्फ 14 साल की थी। अगर हम रश्मि देसाई की कुल नेट वर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि अभी तक 10.12 करोड रुपए की वह मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications



