14 की उम्र में कास्टिंग काउच, B-Grade फिल्मों में काम... तानों से टूटी तो खा लिया जहर, ना शादी बची, ना बच्चा!
कहते हैं, जो लोग लगातार मेहनत करते हैं और हार नहीं मानते, वे ही मुश्किल हालात से भी मजबूत होकर बाहर निकलते हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इसी बात की बेहतरीन मिसाल हैं। असम में फरवरी 1986 में जन्मी रश्मि ने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

शुरुआती दिन और करियर की शुरुआत
रश्मि ने बहुत छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी मां सिंगल पैरेंट थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लिहाजा, 16 साल की कमसिन उम्र में ही रश्मि ने पैसे कमाना शुरू किया। शुरुआती दौर में पेट पालने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे रोल्स और कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया, जैसे 'बलमा बड़ा नादान' और 'गजब भाईल रामा', ताकि घर चल सके। यही नहीं कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी उन्होंने एक्टिंग का जलवा दिखाया। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें लगा कि उन्हें अब बड़े लेवल पर अपनी पहचान बनानी है और वो पहुंच गईं टीवी की दुनिया में।
2006 में रश्मि ने टीवी शो 'रावण' से डेब्यू किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 'उतरन' से मिली, जिसमें उन्होंने तपस्या का रोल निभाया था। इसके बाद वह 'दिल से दिल तक' और फिर OTT की दुनिया में उतरते हुए कई वेब सीरीज में भी नजर आईं।
कास्टिंग काउच की शिकार
रश्मि की जिंदगी में स्ट्रगल कम नहीं थे। उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया और सिर्फ 14 साल की उम्र में किसी शख्स ने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की। उनके मां ने समय रहते उस शख्स को सबक सिखाया। यही नहीं, एक शख्स ने ऑडिशन के बहाने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ कुछ गलत करना चाहा, लेकिन वो कामयाब ना हो सका।
खा लिया था जहर
रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो छोटी थीं, तो उन्हें लोग मनहूस कहकर बुलाते थे क्योंकि उनके पिता नहीं थे। लोगों की बातों से आहत होकर रश्मि ने जान देने का फैसला किया और जहर खा लिया। हालांकि, रश्मि मानती है कि यह उनकी गलती थी क्योंकि वह अपनी कीमत नहीं जानती थी।
शादी टूटने के बाद हुईं कंगाल
रश्मि का पहला शादीशुदा जीवन भी आसान नहीं था। शादी के दौरान उन्होंने बच्चे के लिए खूब ट्राई किया और वो प्रेग्नेंट भी हुईं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। उनके पति नंदीश संधू से रिश्ता टूट गया और रश्मि करोड़ों के कर्ज में फंस गईं। वो पूरी तरह से कंगाल हो गई थीं। इतना ही नहीं, उन्हें कुछ समय के लिए सड़क पर गाड़ी में रहना पड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 20 रुपये में वो खाना खाती थीं जो रिक्शेवाले खाते थे। इस दौरान रश्मि डिप्रेशन का शिकार भी हुईं और जिससे उनका चेहरा बिगड़ने लगा और उनका वजन बढ़ने लगा। उस वक्त उन्हें लगा कि काश वो इस जिंदगी से बदतर तो जान ही दे देतीं।
टीवी और बिग बॉस में पहचान
'उतरन' ने रश्मि की जिंदगी बदल दी। इसके बाद वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं और अच्छी फीस मिलने लगी। रश्मि ने 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहीं।
एक्ट्रेस की नेटवर्थ
सभी संघर्षों के बावजूद, आज रश्मि देसाई लगभग 10.12 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, असमिया और बंगाली फिल्मों के साथ-साथ टीवी और वेब सीरीज में भी अपनी पहचान बनाई।
रश्मि देसाई की कहानी हमें ये सिखाती है कि मुश्किल समय में भी अगर हिम्मत और मेहनत साथ हो तो सफलता हासिल की जा सकती है। उनके संघर्ष और उठाए गए कदम दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। रश्मि ने साबित किया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हिम्मत और लगन से हर मुश्किल पर काबू पाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











