..................... Rare Pictures of Nawazuddin Siddiqui On His Birthday - Hindi Filmibeat

B'DaySpcl..नवाजु़द्दीन सिद्दिकी की अनदेखी तस्वीरें..देखकर दंग रह जाएंगे

आज नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी के जन्मदिन पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं उनकी एनएसडी के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें..

By Shivani Verma

फिल्म सरफरोश में एक आतंकवादी का किरदार निभाने वाले नवाज़ुद्दीन को अधिकतर लोगों ने नोटिस ही नहीं किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने तीनों खान के साथ काम किया और इंडस्ट्री में अपने नाम का लोहा मनवा लिया।

इनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। भले ही इनके फिल्मी करियर ने धीरे धीरे उड़ान भरी लेकिन जब एक के बाद एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देते रहे तो उसके बाद तो मानों एक्टिंग में इन्होंने तीनों खान को भी मात दे डाली।

rare-pictures-nawazuddin-siddiqui-on-his-birthday

नवाजुद्दीन ने सफलता हासिल की है वो उनकी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। मुजफ्फरनगर जिले के कस्बे बुढ़ाना से स्कूलिंग के बाद नवाज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया।

उसके बाद वो दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया और 1996 में वहां से ग्रेजुएट होकर निकले। आज नवाज़ के जन्मदिन पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं उनकी एनएसडी के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X