सबसे अलग..सबसे खूबसूरत..आज नहीं हमेशा से..देखिए तस्वीरें..
इसमें कोई शक नहीं है कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके लाखों करोड़ों फैन हैं जो उनसे ज्यादा किसी और को नहीं पसंद करते। कैटरीना कैफ की पॉपुलैरिटी पिछले 10 सालों से भी ज्यादा से लगातार बरकरार है।
उनकी आने वाली फिल्म बार बार देखो के ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया और अब फिल्म के गानों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बूम को छोड़ दें पहली बार कैट का इतना हॉट अंदाज दिखा है।कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं तो साथ ही दोनों का काला चश्मा गाना तो लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।आज हम कैटरीना की कुछ रेयर तस्वीरें लेकर आए हैं।

कैटरीना कैफ इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं और बार बार देखो के प्रमोशन के लिए वो एक शहर से दूसरे शहर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इन दिनों घूम रही हैं। कैटरीना कैफ को इंडस्ट्री में लगभग 12 साल से ज्यादा हो गया और तब से लगातार वो टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।
कैटरीना ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी और साथ ही बूम जैसी फिल्म से जिसे काफी निगेटिव कमेंट्स मिले थे। बाद में सलमान खान ने उनके करियर की डोरी को अपने हाथों में थामा और तब से कैटरीना लगातार नंबर वन हैं।
कैटरीना कैफ हमेशा से दिखने में बेहद खूबसूरत थीं लेकिन कहा तो ये भी जाता है कि उन्होंने अपनी चेहरे की सर्जरी करवाई है। उनकी पहले और अब की तस्वीरों में काफी अंतर भी दिखता है।
यूं तो कैटरीना कैफ लगभग हर टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के समय की एक तस्वीर जिसमें सारे स्टार कास्ट के साथ हैं।
मॉडलिंग के दिनों भी कैट की तस्वीरें देखकर भी आप शायद ना पहचानें कि ये कैटरीना कैफ हालांकि कैट की तस्वीरें काफी हॉट हैं।
कैटरीना कैफ की एक और तस्वीर जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ बार बार देखो में भी बिकिनी सीन दी हैं।
सलमान खान के साथ भी कैटरीना कई ऐसी तस्वीरें हैं जो आपने पहले नहीं देखी होंगी। जैसे कि ये तस्वीर भी जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।
सलमान और कैटरीना की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।अभी भी सलमान खान के फैन्स कैट और सलमान को एक साथ फिल्मों में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications









